Loading ...
बिलासपुर

तखतपुर विधानसभा के ग्राम घोड़ामार व मरहिकापा मे भाजपा नेत्री पूनम शुक्ला के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोठानो का निरीक्षण किया

बिलासपुर/तखतपुर। प्रदेश में गौठानों के नाम पर 1300 करोड़ के चारा घोटाले करने वाली कांग्रेस सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे “चलबों गौठान-खोलबों पोल” अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत तखतपुर के विधानसभा मे भाजपा नेत्री श्रीमती पूनम शुक्ला के नेतृत्व में ग्राम घोड़ामार एवम मरहिकापा जा कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोठानो का निरीक्षण किया ।

निरीक्षण में पाया गया की प्रदेश के सभी गोठानो में गोठनो के नाम पर करोड़ों की घोटाला किया जा रहा है।

गौठानो में न गाये बांधी है, ना चारा है ना पानी है। गौठान पूरा बंजर पड़ा हुआ है वहा कोई देख रह करने वाला भी नही है। गांव के प्रायः सभी गोठानो की यही स्थिति है।