पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दो मिनट का मौन धारण कर झीरम घाटी में शहीद लोगो को दी गई श्रद्धांजली

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा “झीरम श्रद्धांजली दिवस” के अवसर पर पुलिस अधिकारी / कर्मचारियों को छत्तीसगढ़ राज्य को पुनः शांति का टापू बनाने हेतु दृढ संकल्पित रहने की शपथ दिलाई गई एवं झीरम घाटी में शहीद जवानों को श्रद्धांजली हेतु 02 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई।
राज्य शासन द्वारा दिनांक 25 मई 2013 को झीरम घाटी में नक्सल हिंसा के शिकार हुए जनप्रतिनिधि, वरेष्ठ पदाधिकारीगण, सुरक्षा बलों के जवान एवं नक्सल हिंसा में शहादत देने वाले जवानों को प्रतिवर्ष 25 मई को “झीरम श्रद्धांजली दिवस’ मनाने की घोषणा की गई है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित “झीरम श्रद्धांजली दिवस” के अवसर पर राजेन्द्र कुमार जायसवाल, (अति. पुलिस अधीक्षक, शहर) सहित कार्यालय के समस्त कर्मचारी / अधिकारी उपस्थित थे एवं श्रद्धांजली स्वरुप 02 मिनट का मौन रखकर राज्य में अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा पर दृढ़ विश्वास रखते हुये निष्ठापूर्वक सभी प्रकार के नक्सलवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने का संकल्प लिया गया.