Loading ...
बिलासपुर

“यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो” कार्यक्रम में शामिल होने शहर पहुंची यूथ कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी पलक वर्मा,यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओ को किया रिचार्ज

बिलासपुर। कांग्रेस की युवक कांग्रेस द्वारा “यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो” अभियान चलाकर युवाओं को अपने साथ जोड़ने की मुहिम चलाई जा रही है। इस मुहिम में भाग लेने प्रदेश यूथ कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी पलक वर्मा शुक्रवार को बिलासपुर आगमन हुआ।

शहर आगमन पर नेहरू चौक में यूथ कांग्रेस के शहर जिला अध्यक्ष शेरू असलम के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने आतिशबाजी एवम फूल मालाओं के साथ शानदार स्वागत किया।

तत्पश्चात कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो कार्यक्रम में शरीक हो कर युवाओं को रिचार्ज किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।