बिलासपुर
पीने की पानी की किल्लत से परेशान वार्ड न 36 के लोगो ने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन , पीने की पानी की समस्या से जल्द निजात दिलाने की मांग की

बिलासपुर। जैसे जैसे गर्मी बढ़ती जा रही है शहर में पीने की पानी की समस्या बढ़ती जा रही है। लेकिन कुछ चुने हुए जन प्रतिनिधियों को आम जनता की इस समस्या से कोई लेना देना ही नही है। चुनाव के समय अपने वोटरों से बड़े बड़े लुभावने वादे तो कर लेते है लेकिन जब वादे को पूरा करने की बारी आती है तो मुंह छुपाए फिरते है।
यही हाल आज कल वार्ड.36 दुर्गा बड़ा, मधुबन रोड, कतीयापरा की है । जहां के लोग पानी की किल्लत से पिछले कई महीनों से परेशान है, पिछले 3 दिनो से लोगो के घरों में पीने की पानी नही आ रही है। मुहल्ले वासीयो ने बताया कि वार्ड पार्षद बंधु मोर्या को कई बार अपनी समस्या बता चुके लेकिन वार्ड पार्षद इस और कुछ ध्यान ही नही दे रहा । मोहल्ले वासी थक हार कर आज कलेक्टर को ज्ञापन सौप अपनी समस्या बताई और इसका जल्द निदान करने का निवेदन किया।