भाजपा महिला मोर्चा ने रतनपुर थाने के सामने किया प्रदर्शन, दुष्कर्म पीड़ित युवती की मां पर दर्ज झूठी एफआईआर रद्द कर तत्काल रिहाई की मांग की

बिलासपुर। पास्को एक्ट के तहत झूठे केस के मामले में दुष्कर्म पीड़ित युवती की मां को जेल भेजने के मामले में अब महिला मोर्चा ने भी रतनपुर पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
शुक्रवार को जिले भर की भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने रतनपुर थाने का घेराव करते हुए निर्दोष महिला पर दर्ज झूठे एफआईआर को रद्द कर तत्काल रिहाई की मांग की।

इस दौरान महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे ने कहा की एक दुष्कर्म पीड़िता की मां को षड़यंत्र पूर्वक पास्को एक्ट के झूठे केस में फंसा कर जानबूझकर षड्यंत्र कर आरोपी बनाया गया है ताकि उनकी बेटी जो आरोपी पर दुष्कर्म का केस थाने में दर्ज कराई है उसे दबाव पूर्वक वापस करवाया जा सके।

इस मामले में पुलिस की भूमिका बड़ी संदिग्ध नजर आ रही है जिसकी भी जांच होनी चाहिए। पुलिस निर्दोष महिला पर दर्ज एफआईआर को तत्काल खारिज कर उसको राहत प्रदान करे।
महिला मोर्चा ने धरना प्रदर्शन करते हुए रतनपुर आरक्षी केन्द्र के अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक के नाम एक ज्ञापन सौंपा । धरना का संचालन महिला मोर्चा की जिला महामंत्री गायत्री साहू ने किया।
इस प्रदर्शन में प्रमुख रूप से महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता मानिकपुरी, राजकुमारी बिसेन, सरिता सेन, पुष्पा वैष्णव, स्मृति जैन, रीना गोस्वामी, शोभा कश्यप, किरण मेहता, मीना गोस्वामी, रीना नाग, नीता साहू, पुष्पा तिवारी, सीमा यादव, प्रेमलता तंबोली, सरोज साहू, ज्योति कश्यप, सतरूपा प्रजापति, सावित्री रात्रे, बबीता ताम्रकार, पूनम शुक्ला, मालती प्रधान, बिरस सूर्यवंशी, मंजू साहू, जूही वर्मा, गंगा सूर्यवंशी, केसर श्रीवास, कुसुम सूर्यवंशी, कविता वर्मा, मंजू अहिरवार, शिवकुमारी सुर्यवंशी, लक्ष्मीन सूर्यवंशी, उषा चौहान सहित भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।