•आल इंडिया कौमी तंजीम के द्वारा आयोजित “सद्भाव सम्मेलन” में आज शाम शामिल होंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तारीक अनवर •भारत जोड़ो यात्रा में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वालो का होगा सम्मान •सम्मेलन में अनेक धर्म गुरु रखेंगे अपने विचार

बिलासपुर । आल इंडिया कौमी तंजीम के द्वारा आयोजित “सद्भाव सम्मेलन” के कार्यक्रम में आज शाम कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तारीक अनवर शामिल होंगे।
आल इंडिया कौमी एकता तंजीम के प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल हैदर एवम महासचिव बंटी खान ने बताया कि आल इंडिया तंजीम हर तरह के नफरत के खिलाफ है। नफरत चाहे अल्पसंख्यक की ओर से हो या बहुसंख्यक की और से, नफरत नफरत है और उसका विरोध करना समाज के हर वर्ग की जिम्मेदारी है।
कौमी एकता तंजीम की छत्तीसगढ़ इकाई, छत्तीसगढ़ में फिरता परस्ती नफरत के सौदागरों को जवाब देने के लिए छत्तीसगढ़ स्तरीय “सद्भाव सम्मेलन” आयोजित कर रही है।
“नफरत छोड़ो भारत जोड़ो” आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए आज बिलासपुर में प्रदेश स्तरीय “सद्भाव सम्मेलन” आयोजित किया गया है। जिसके मुख्य अतिथि आल इंडिया कौमी एकता तंजीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष तारीक अनवर (महासचिव आल इंडिया कांग्रेस कमेटी, नई दिल्ली ) होंगे।
कांग्रेसं के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के साथ कन्या कुमारी से कश्मीर तक “भारत जोड़ो यात्रा” में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने वाले आशिका कुजूर, क्रांति बंजारे, चिलेश्वर चंद्राकर, रामेश्वर चक्रधारी, रत्ना पैकरा, शशि सिंह, हिमानी वासनिकं को इस कार्यक्रम में सम्मानित भी किया जायेगा।
इस सम्मेलन में अनेक धर्म गुरुओं, समाज सेवको, मंत्रियों, विधायकों, निगम मंडल के अध्यक्षों को आमंत्रित किया गया है जो इस मंच के माध्यम से अपना विचार रखेंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल हैदर, महासचिव बंटी खान ,फारुख खान, जिला अध्यक्ष बबली खान, प्रदेश सचिव रेहान खान, जिला महासचिव सुजीत कुमार यादव, संगठन मंत्री शेख अलीमुद्दीन, इमरान खान, अब्दुल इब्राहिम, धीरज झा ( शहर अध्यक्ष) राजेंद्र मिश्रा (शहर उपाध्यक्ष) तैयारी में जुटे हुए है।