•पूर्व केंद्रीय मंत्री एवम कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर हुआ शहर आगमन •बेलतरा के युवा नेता त्रिलोक श्रीवास के नेतृत्व में हजारों युवाओं ने की आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत

बिलासपुर। कौमी एकता तंजीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष तारीक अनवर का नेहरू चौक में बेलतरा के कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास के नेतृत्व में शानदार आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया।

कौमी एकता तंजीम द्वारा आयोजित सद्भाव सम्मेलन में शामिल होने बिलासपुर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री एवम कौमी एकता तंजीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष तारीक अनवर के शहर आगमन पर शहर वासियों ने उनका जगह जगह स्वागत किया।

शहर के नेहरू चौक में बेलतरा के कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जोड़दार आतिशबाजी एवम फूल वर्षा के साथ उनका भव्य स्वागत किया ।

इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्रिय तारीक अनवर ने कहा की बिलासपुर से उनका पुराना नाता रहा है। वे 80 के दशक से बिलासपुर आते रहे है। उनका यहां के लोगो के साथ गहरा नाता रहा है। उन्हे यहां के लोगो से बहुत प्यार मिला है।

बेलतरा के कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास ने कहा कि कौमी एकता तंजीम की स्थापना सभी धर्मो के बीच सामाजिक सद्भाव स्थापित करने के उद्देश्य से तारीक अनवर द्वारा की गई थी। किसी भी प्रकार की कट्टर सांप्रदायिक के खिलाफ यह मुहिम लेकर निकले है, बेलतरा के हमारे हजारों युवा साथी उनके इस मुहिम में उनके साथ खड़े है। भारत अटूट व अखंड है और सदा रहेगा।