देश नफरत से नही प्यार से चलता है : तारीक अनवर •आल इंडिया कौमी तंजीम के प्रदेश स्तरीय “सद्भाव सम्मेलन” में पूर्व केंद्रीय मंत्री तारीक अनवर हुए शामिल

बिलासपुर। देश नफरत से नही प्यार से चलता है। “हयात लेकर चलो कायनात ले कर चलो, चलो तो सारा जमाना साथ ले कर चलो ।” यही हमारे आल इंडिया कौमी तंजीम की थीम व सोच है।अगर इस मुल्क को आगे ले जाना है तो एक ही रास्ते है हम सभी कदम से कदम कंधे से कंधे मिलाकर चले। सर्व धर्म सद्भाव की बात गांधी जी ने भी की है। विभिन्न में एकता ही भारत की खूबसूरती है।अंग्रेजो की ताकत व हुकूमत एक समय आधी दुनिया में हुआ करता था लेकिन उस ताकत को भी मजबूर होना पड़ा जब हम एक हुए और मिलकर आवाज उठाई।

लेकिन आज कुछ वर्षो से हमारे अंदर नफरत घृणा का जहर पैदा किया जा रहा है। इसलिए राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से जम्मू कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा शुरू की। जो नफरत हमारे देश में परवान चढ़ रही है उसे रोकना जरूरी है। देश नफरत व घृणा से नही चलती।


आज प्रधानमंत्री कहते है कि हमने 80 करोड़ लोगो को मुफ्त राशन दे रहे है लेकिन आखिरकार 80 करोड़ जनता मुफ्त राशन लेने को मजबूर क्यो है?करोना काल में जहा लोग गरीब हो गये। वही अडानी की संपत्ति रातो रात हजारों गुना बढ़ गई और वे आज दुनिया के दूसरे नंबर के सबसे करोड़पति व्यक्ति हो गए है। जब यह सवाल राहुल गांधी ने संसद में उठाया तो उसकी ससद सदस्यता समाप्त कर दी गई।

जिन लोगो का देश की आजादी में कभी कोई योगदान नही रहा आज वे अपने आप को सच्चा देश भक्त मान रहे है। कांग्रेस पार्टी ने तो इस देश के लिए अपनी कुर्बानी दी है।
प्रधानमंत्री ने कर्नाटक चुनाव में धर्म के नाम पर वोटो का धूर्वीकरण करने की पुरजोर कोशिश किए लेकिन वे नाकाम रहे। वे कांग्रेस मुक्त भारत बनानें का दावा करते थे आज दक्षिण भारत भाजपा मुक्त हो गया।

उक्त बाते आल इंडिया कौमी तंजीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम पूर्व केंद्रीय मंत्री तारीक अनवर ने “सद्भाव सम्मेलन” के कार्यक्रम के दौरान अपने उद्बोधन में कही।
आल इंडिया कौमी तंजीम के द्वारा “सद्भाव सम्मेलन” का प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम शनिवार को स्व.लखीराम एडिटोरियल में रखा गया था जिसमे कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तारीक अनवर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

विशिष्ठ अतिथि के रूप में नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया, विधायक शैलेश पांडेय, पीसीसी प्रभारी महामंत्री अमरजीत चावला,महापौर रामशरण यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, सभापति शेख नजरुद्दीन, शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय पांडेय, सुरेंद्र तिवारी,मंडी अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला, वाणी राव, त्रिलोक श्रीवास, शहजादी कुरैशी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में नेता राहुल गांधी के साथ कन्या कुमारी से कश्मीर तक “भारत जोड़ो यात्रा” में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने वाले आशिका कुजूर, क्रांति बंजारे, चिलेश्वर चंद्राकर, रामेश्वर चक्रधारी, रत्ना पैकरा, शशि सिंह, हिमानी वासनिकं को मुख्य अतिथि ने द्वारा सम्मान पत्र दे कर सम्मानित भी किया गया ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल हैदर, महासचिव बंटी खान ,फारुख खान, जिला अध्यक्ष बबली खान, प्रदेश सचिव रेहान खान, जिला महासचिव सुजीत कुमार यादव, संगठन मंत्री शेख अलीमुद्दीन, इमरान खान, अब्दुल इब्राहिम, धीरज झा ( शहर अध्यक्ष) राजेंद्र मिश्रा (शहर उपाध्यक्ष) का विशेष योगदान रहा।