Loading ...
बिलासपुर

स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ नगर निगम प्रकोष्ठ अपनी नियमितीकरण, वेतन वृद्धि एवम पदोन्नति संबंधित विभिन्न मांगो को ले कर जल्द शासन को सौपेगी मांग पत्र।

बिलासपुर । स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ नगर निगम प्रकोष्ठ अपनी नियमितीकरण, वेतन वृद्धि एवम पदोन्नति संबंधित विभिन्न मांगो को ले कर जल्द शासन को सौपेगी मांग पत्रक।

स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश तिवारी के नेतृत्व में शनिवार को विकास भवन, नेहरू चौक में एक बैठक रखी गई। जिसमे निर्णय लिया गया की अपनी लंबित विभिन्न मांगो को लेकर शासन को जल्द मांग पत्र सोपी जायेगी और अगर मांग पत्र के माध्यम से उनकी मांगो को शासन द्वारा सुना नही जाता है तो आगे वे आंदोलन की राह पर चलने को बाध्य होंगे।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश तिवारी ने अपनी विभिन्न मांगो को लेकर बताया कि आज प्रदेश में 6000 स्वच्छता दीदी कार्यरत है। जिन्हे मात्र 6000 रुपए मात्र मासिक वेतन दिया जा रहा है, जिनको कलेक्टर दर से वेतन दी जाय। दूसरा इनको साप्ताहिक अवकाश प्रदान नही किया जा रहा है जबकि कलेक्टर दर के अनुसार साप्ताहिक अवकाश का प्रावधान है। तीसरा ठेकेदारों के मध्यम से काम कराया जा रहा है, जिससे ठेकेदार इनको इनके काम का कम वेतन दे रहे है जो बंद किया जाय। चौथी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का निमितीकरण की जाय। पांचवा पद्दोन्नति समय पर नही हो रहा है पदोन्नति किया जाय। छठवा भविष्यनिधि की राशि काटी तो जा रही है लेकिन उसे समय पर जमा नही किया जा रहा उसे नियमित जमा किया जाय ।

इन विभिन्न मांगो को लेकर संघ के द्वारा शासन को जल्द मांग पत्र सौंपी जाएगी एवम शासन द्वारा उक्त मांगे नही माने जाने की स्थिति में सामूहिक हड़ताल पर जाया जाएगा।