Loading ...
बिलासपुर

जिला ऑटो संघ के अध्यक्ष नान पानीकर की धमाकेदार हुई एनसीपी में प्रवेश, जल्द ही सौपी जायेगी पार्टी की बड़ी जिम्मेदारी

बिलासपुर । एनसीपी के प्रदेश महासचिव संजय चौहान एवं पुरुषोत्तम पांडेय की उपस्थिति में जिला ऑटो संघ के अध्यक्ष नान पानीकर ने अपने 300 समर्थकों के साथ एनसीपी में प्रवेश लिया।

माना जा रहा है कि जिला ऑटो संघ के अध्यक्ष नान पानिकर एनसीपी के आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव में वे बिलासपुर विधानसभा के एनसीपी से प्रत्याशी हो सकते है।

जिस तरह से आज नान पानीकर की धमाकेदार प्रवेश एनसीपी में हुआ है वह प्रदेश में एनसीपी में जान फूकने का काम किया है। जब कभी एनसीपी की मीटिंग या कार्यक्रम होता था जिले के महज कुछ ही कार्यकर्ता नजर आते थे लेकिन नान पानीकर के इस एनसीपी प्रवेश के कार्यक्रम के दौरान लगभग 300 से अधिक लोगो का हुजूम खड़ा दिखा। कार्यकर्ताओ की ऐसी भीड़ रही कि होटल का हॉल भी छोटा पड गया था। कार्यक्रम में हर थोड़ी थोड़ी देर में नान पानीकर के समर्थन में नारे लग रहे थे ।

प्रदेश पदाधिकारी भी जानते है कि जिला ऑटो संघ अध्यक्ष नान पानीकर के साथ लगभग 9000 ऑटो चालक जुड़े हुए है तथा सभी ऑटो चालको के बीच इनकी एक अलग छवि है इसी पापुलार्टी को भुनाने उसे एनसीपी ने अपने पार्टी में प्रवेश दे कर बड़ी जवाबदारी सौंपने जा रही है।

कहा जा रहा है की एनसीपी अपने युवा विंग का उसे प्रदेश अध्यक्ष जैसे बड़ी जवाबदारी सौंपने जा रही है जिसकी घोषणा भी जल्द होने की उम्मीद है।