Loading ...
बिलासपुर

मितानिन प्रशिक्षिकाओ ने क्षतिपूर्ति की राशि बढ़ाने की मांगो को लेकर विधायक एवम कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

बिलासपुर। मितानिन प्रशिक्षिका व ट्रेनर मितानिन कार्यक्रम की एक अहम कड़ी है, जो समुदाय और स्वास्थ्य विभाग को जोड़ने की अहम् भूमिका निभाती है।

हमारे द्वारा सरकार की चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को मितानिन के माध्यम से आम जनता समुदाय तक पहुंचाने का कार्य मितानिन प्रशिक्षिका (ट्रेनर), आशा कार्यकर्ता, सुपरवाइजर द्वारा किया जाता है। ये सभी 2012 से मितानिन कार्यक्रम मे सेवा दे रहे हैं।

इनका कहना है कि सभी विभागों के लोगो का वेतन में वृद्धि हो चुका है लेकिन हमारी क्षतिपूर्ति नहीं बढ़ाई गई। करोना काल में भी हम सभी ने बढ़-चढ़कर अपना पूर्णयोगदान दिया था, जिससे की हमारी एक प्रेरक साथी की मृत्यु भी हो चुकी है। करोना काल के बाद महगाई इतनी बढ़ गई है कि हमारा घर अब हमारी इस क्षतिपूर्ति राशि से नहीं चल पा रही है, जिसके चलते हमे आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

अतः हमारे 12 वर्षों से किए गए कार्यों को देखते हुए हमारी क्षतिपूर्ति राशि को देने का कष्ट करें। इस वर्ष के बजट सत्र में हमारे लिए किसी भी प्रकार का क्षतिपूर्ति बढ़ाने की बात नहीं गई, जबकि कांग्रेस के घोषणा पत्र मे हमारे लिए (मितानिन प्रशिक्षिका) 5000/- रूपए बढ़ाने की बात की गई थी। फिर भी इस सत्र के बजट में मितानिन प्रशिक्षिका को इसका लाभ नही मिल रहा है, सिर्फ मितानिन के लिए 2200 रुपये बढ़ाने की घोषणा की गई।

अतः हमारी क्षतिपूर्ति 10750 रुपए को बढ़ाकर 20000 रुपए करने का कष्ट करें। हमारी मांगे निम्न बिंदु अनुसार है-

1.मितानिन प्रशिक्षिका की क्षतिपूर्ति इस वर्ष बढ़ाने के बाद प्रति वर्ष 10 प्रतिशत बढ़ाने बाबत् ।

2. नियुक्ति पत्र प्रदान करने बाबत् (ज्वाइनिंग लेटर )

3.मितानिन प्रशिक्षिण के दौरान, रात्रिकालीन रुकने पर, मितानिन प्रशिक्षिका को अतिरिक्त राशि प्रदान करने बाबत्।

4. मितानिन प्रशिक्षिका, दुर्घटना व गंभीर बीमार होने पर व पति बच्चो की मृत्यु होने पर मितानिन प्रशिक्षिका को 15 दिन की छुट्टी और 15 दिन की क्षतिपूर्ति देने बाबत् ।

5. मितानिन प्रशिक्षिका द्वारा 25 दिवस कार्य के अलावा अतिरिक्त कार्य करने पर अतिरिक्त राशिबढ़ाकर देने बाबत् ।

6. मितानिन प्रशिक्षिका को मातृत्व अवकाश की सहायता राशि को बढ़ाकर 6 माह की कुल क्षतिपूर्ति का आधा क्षतिपूर्ति राशि प्रदान करने बाबत्।

7. NUHM में मितानिन प्रशिक्षिका (आशा ट्रेनर या सुपरवाइजर) को संविलियन करने बाबत् ।

8. कोविड 19 मे मितानिन प्रशिक्षिका द्वारा अपनी जान जोखिम मे डालकर डोर-2-डोर 3 वर्ष सर्ववालेंटियर / वारियर्स के रूप मे कार्य में सहयोग करने पर, प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान करने बाबत्।

9. अनुभव प्रमाण पत्र प्रदान करने बाबत्।

अपने इन्हीं 09 मांगो को लेकर आज मितानिन प्रशिकक्षिकाओ ने विधायक व कलेक्टर को ज्ञापन सौपा है।