शराब भट्ठी बंद करने को लेकर नूतन चौक, सरकंडा की नारी शक्ति टीम ने किया चक्का जाम, शासन के 01 जुलाई के पहले तक बंद कर दिए जाने के आश्वासन के बाद चक्का जाम हुआ समाप्त

बिलासपुर। शराब दुकान बंद कराने को लेकर बंधवापरा सरकंडा की नारी शक्ति टीम एवम मोहल्ले वासियों ने मिलकर नूतन चौक में चक्का जाम किया गया। जो अतिरिक्त तहसीलदार कृष्णकांत जायसवाल के आश्वासन के बाद समाप्त हुई।

आपको बता दें कि बंधवापारा, सरकंडा ड्रीमलैंड स्कूल के पास स्थित देसी शराब भट्टी की वजह से शराबियो द्वारा वहां पर से गुजरने वाली स्कूली बच्चों, लड़कियों, महिलाओं के साथ आए दिन छींटाकशी, अभद्र व्यवहार करते है एवम रात को आते जाते लोगों के साथ शराबियो द्वारा शराब के नशे में जबरदस्ती वाद-विवाद कर हाथापाई करते है। जिसे लेकर वहां के मोहल्लेवासी काफी दिनों से परेशान हैं।

जिसे लेकर 04 महीने पूर्व यहां के लोगो ने 10 दिनो तक आमरण अनशन में बैठे थे। तब जिला प्रशासन एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों के द्वारा 1 मार्च के बाद शराब दुकान बंद करने के आश्वासन के बाद अनशन समाप्त किया गया था।
लेकिन जब आज 31 मई के बाद भी शराब दुकान बंद नही की गई , तब वहां की नारी शक्ति टीम, मोहल्ले वासियों के साथ नूतन चौक में आज सुबह 11:00 बजे अपनी मांगो को लेकर चक्का जाम किया। जो जिला प्रशासन के आश्वासन के बाद समाप्त किया गया । इस चक्का जाम की सूचना पर सरकंडा थाना प्रभारी फैजुल होदा साह भी मौके पर अपनी टीम के साथ पूरे समय तक मौजूद आंदोलनकारियों को समझाते रहे।
वही जिला प्रशासन की ओर से प्रतिनिधि के रूप में अतरिक्त तहसीलदार कृष्णकांत जायसवाल मौके पर पहुंच कर आंदोलकारियो से बात की और 01 जुलाई तक का समय मांगा। एवम उसके पहले ही शराब दुकान को बंद कर देने के आश्वासन के बाद यह चक्का जाम समाप्त कर दी गई है।