•सरकंडा बंधवापारा के ड्रीम लैंड स्कूल के पास स्थित शराब भट्ठी को हटाने को लेकर विधायक शैलेष पांडेय ने कलेक्टर की चर्चा •कलेक्टर ने कहा शराब दुकान हटाने के संबंध में सारी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जल्द ही शराब दुकान हटा दी जायेगी।

बिलासपुर। सरकंडा बंधवापारा के वार्ड नंबर 63,65 ड्रीम लैंड स्कूल के पास स्थित शराब भट्ठी को हटाने को लेकर विधायक शैलेष पांडेय ने कलेक्टर से चर्चा की।
जिस पर कलेक्टर ने कहा की हटाने की सारी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही वहा से शराब भट्ठी हटा दिया जाएगा।

बंधवापारा सरकंडा के प्रतिनिधियों ने वार्ड पार्षद के नेतृत्व में शराब दुकान हटवाने के संबंध में शहर विधायक शैलेष पांडेय से मिले। जिस पर शहर विधायक शैलेश पाण्डेय ने तत्काल आबकारी उपयुक्त एवं कलेक्टर से इस संबंध में चर्चा की।
प्रतिनिधि मंडल चर्चा के लिए कलेक्टर से भी मिलने। जिस पर कलेक्टर ने लोगो को बताया कि सरकंडा वार्ड क्र. 63, 65 शराब दुकान को हटाने के संबंध में सारी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही सरकंडा बंधवापारा वार्ड क्रं .63,65 की शराब दुकान हटा दी जायेगी।
विधायक एवं कलेक्टर से चर्चा के दौरान वार्ड के पार्षद पूर्णानंद चंद्र एवं वरिष्ट कांग्रेसी पिंकु पाण्डेय, सूर्यमणी तिवारी, अजीत सिंह (बंटी) राजू तिवारी, विनय निर्मलकर, किरण घुरी, शकुंतला साहू, रेखा चंदेल, ममता बुनकर, सीता गुप्ता, धनबाई मानिकपुरी आदि उपस्थित रहे ।