वृहस्पति बाजार के अंदर – बाहर सब्जी वालो का जमावट, गाड़ी पार्किंग के लिए जगह नहीं, लोग मजबूरन रोड किनारे गाड़ी खड़ी करने को है मजबूर, देर शाम हर रोज लगती है गाड़ियों की जाम

बिलासपुर। वृहस्पति बाजार सब्जी खरीदने जाने वालो के सामने गाड़ी पार्किंग की एक बड़ी समस्या दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। क्योंकि गाड़ी पार्किंग की जगह में अब धीरे धीरे सब्जी वालो एवम ठेले वालो का कब्जा होते जा रहा है।

वृहस्पति बाजार में पहले अंदर सब्जियों की मार्केट लगती थी जिससे लोग बाहर आराम से अपनी गाड़ियों को पार्क कर सब्जियां लेते थे लेकिन धीरे धीरे अब सब्जी मंडी के बाहर भी कोचिए लोग अपना सब्जी बाजार लगाने लगे है । जिससे अब यहां पार्किंग की बड़ी समस्या पैदा हो गई है। मजबूरन लोग अपनी गाड़ियों को यहां वहा जगह देखकर पार्क करने को मजबूर है। जिससे यहां प्रतिदिन 7 से 9 बजे रात जाम की स्थिति बनी रहती है।

आस पास ठेले लगाने वाले लोग भी जब शाम को बाजार में भिड़ बढ़ने लगती है तो अपना ठेला बाजार के गेट के आस पास ही लगा लेते है। जिससे थोड़ी बहुत पार्किग की जगह बचती है वह भी नही रहती।

कुछ महीने पूर्व नगर निगम के कमिश्नर वाशु जैन ने बाहर सब्जी लगाने वालो को हटवा कर बाहर पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित किया था जिससे बाहर गाडियां सुव्यवस्थित पार्किंग हो जाती थी और रोड पर भी जाम नही लगते थे लेकिन अब धीरे धीरे फिर बाहर सब्जी मार्केट लगाने लगे है जिससे वापस रोड जाम की स्थिति फिर बनने लगी है।