सोशल मीडिया में जातिगत टिप्पणी करने पर क्षत्रिय (ठाकुर) समाज भड़का, आई जी, एसपी को ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर कार्यवाही की मांग की

बिलासपुर। मैग्नेटो मॉल के सामने हुई दो लोगो के बीच राजनीतिक प्रतिस्पर्धा की लड़ाई को कुछ लोगो ने अपने व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए सामाजिक रूप देने का प्रयास करते हुए क्षत्रिय समाज के विरुद्ध टिप्पणी दिए है। जिसे लेकर आक्रोशित क्षत्रिय समाज के लोगो ने बड़ी संख्या में पुलिस अधीक्षक एवम पुलिस महानिरीक्षक से मिलकर ज्ञापन सौपा है एवम सामाजिक द्वैष फैलाने वाले लोगो पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है।
क्षत्रिय समाज के लोगो ने कहा की मीडिया के द्वारा पता चला है की दिनांक 02 मई को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के द्वारा राजनीतिक प्रतिस्पर्धा में मैग्नेटो मॉल के पास आपसी विवाद हुआ था, जिससे क्षत्रिय समाज को किसी प्रकार का कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन हमें सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला है कि सिविल लाइन थाने के घेराव के दौरान सतनाम सेना एवं सतनामी समाज के कुछ व्यक्तियों के द्वारा मीडिया में क्षत्रिय समाज ( ठाकुर ) का नाम जानबूझकर लिया जा रहा है ।
कुछ लोग इस राजनीतिक लड़ाई को जातिगत एवं परिवारिक करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही बेवजह इस घटना में जिनका कोई संबंध नहीं है उनके भी नाम को फ़साने का प्रयास किया जा रहा है जो निंदनीय है। इस प्रकार के कृत्य से जातिगत विद्वेश होने की संभावना है।

पुलिस प्रशासन ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध उचित कार्यवाही करें।
“सोशल मीडिया में समाज के प्रति अभद्र टिप्पणियां करने की शिकायत राजपूत समाज द्वारा की गई है।
जांच में जो तथ्य सामने आयेंगे उसके अनुसार दोषियों पर कार्यवाही की जायेगी।”
संदीप पटेल (सीएसपी, सिविल लाइन)