Loading ...
बिलासपुर

वीडियो। 16 करोड़ में बनी मल्टीलेवल पार्किंग के अंदर पानी भरा, चंद दिनों पहले मुख्यमंत्री ने किया था उद्घाटन

बिलासपुर। स्मार्ट सिटी योजनाओं के पैसों का किस तरह से दुरपयोग हो रहा है यह आपको देखना है तो एक बार कलेक्टेर्ड के पास बनी मल्टी लेवल पार्किंग जरूर घूमकर आइए।

अभी कुछ दिनो पूर्व 13 मई 2022 को बड़े ही तामझाम के साथ इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के हाथो कराया गया था। लेकिन बड़ी ही तकलीफ होती है जब जनता के पैसो का इस तरह से दुरपयोग होता है। और जनप्रतिनिधि मुंह ताकते खड़े रहते है।

बताइए 16 करोड़ की लागत से बनी इस मल्टीलेवल पार्किंग के उद्घाटन के चद दिनो में उसके अंदर पानी घुस गया। उसकी पाइप फट गई और जहा गाड़ी रखने की जगह बनी है वहा अब पानी भरा हुआ है।

मुख्यमंत्री जी को ऐसे मामले का संज्ञान में ले कर तत्काल भ्रष्टाचारी लोगो पर सख्त कार्यवाही करना चाहिए ।