मल्टीलेवल पार्किंग में गाड़ी पार्किंग करने में नही है लोगो का इंटरेस्ट, कलेक्ट्रेट के सामने ही गाडियां कर रहे है खड़ी, यातायात पुलिस को गाडियां हटवाने हर रोज करने पड़ते है बड़ी मशक्कत

बिलासपुर। कलेक्ट्रेड के आस पास की गाड़ियों को सुव्यस्थित पार्किंग के लिए स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत 16 करोड़ की मल्टीलेवल पार्किंग बनाई गई है। लेकिन अधिकारी /कर्मचारियों से लेकर आम लोग कोई भी इस मल्टी लेवल पार्किंग में अपनी गाडियां पार्क नही करना चाहते।

इसमें कुछ अधिकारियों का भी बड़ा दोष नजर आता है जो अपने कर्मचारियों को मल्टी लेवल पार्किंग में गाड़ियों को पार्क करने को प्रोत्साहित करते नजर नही आ रहे है, दूसरा कलेक्ट्रेड के सामने नो पार्किंग की बोर्ड कुछ कुछ दूरियों में लगाने की फिरहाल के लिए अत्यंत आवश्यकता है जिससे लोग सतर्क हो व जागरूक हो सके। तीसरी सबसे महत्वपूर्ण मल्टी लेवल पार्किंग में ही गाडियो को पार्क करने की सूचना भी कलेक्ट्रेड के आस पास के कार्यालयों में बोर्ड लगा कर जानकारी दी जानी चाहिए ताकि लोग मल्टी लेवल पार्किंग में ही अपनी गाडियां पार्क करे ।

आज नया पुराना दोनो कंपोजिट बिल्डिंग, रजिस्ट्रीय ऑफिस, जिला पंचायत ऑफिस सभी जगह गाड़ियों की भिड़ लगी रहती है कोई भी अधिकारी /कर्मचारी एवम आम लोग इस मल्टी लेवल पार्किंग का उपयोग करना नही चाहता। जिससे इन सभी ऑफिसों के बाहर प्रतिदिन गाड़ियों की भिड़ लगी रहती है।

यातायात पुलिस को प्रतिदिन कलेक्ट्रेड के सामने एवम आसपास के कार्यालयों के सामने रोड पर खड़ी अवैध पार्किंग से गाड़ियों को हटवा कर मल्टी लेवल पार्किंग में पार्क करवाने बड़ी मशक्कत करने पड रहे है।


(मल्टी लेवल पार्किंग सेकंड फ्लोर पूरी खाली)