साहू समाज के लोगो ने बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेड कार्यालय का किया घेराव ,मृतक यस साहू के परिजनों को शासकीय नौकरी व मुआवजा सहित 10 मांगो को लेकर कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

बिलासपुर। साहू समाज के लोगो ने आज बड़ी संख्या में कोलेक्ट्रेड कार्यालय पहुंचकर जमकर पुलिस प्रशासन के विरोध में नारे बाजी करते हुए मृतक युवक यश साहू मामले की न्यायिक जांच एवम उचित मुआवजे की मांग जिला प्रशासन से की।

ज्ञात हो कि पिछले 06 जून को यश साहू पिता राजेश साहू उम्र 19 वर्ष, निवासी लखनपुर जिला सरगुजा को कुछ युवकों द्वारा अगवा कर उसके साथ निर्दयता पूर्वक मारपीट कर उसकी निर्मम हत्या करके उसकी शव को गुम्बर पेट्रोल पंप सिरगिट्टी,बिलासपुर के पास फेंक दिया गया था।

घटना की जांच में पुलिस को त्रिकोणी प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया था । चकरभाठा निवासी राहुल नामदेव की क्षेत्र की एक युवती से प्रेम प्रसंग था उसी युवती का प्रेम प्रसंग मृतक युवक यश साहू के साथ भी चल रहा था जिसे लेकर पूर्व में आरोपी ने युवक को अपनी प्रेमिका से दूर रहने का चेतावनी भी दिया था। घटना के दिन जब कोचीन सेंटर के पास युवक को अपनी प्रेमिका के साथ देखा तो वह आग बबूला हो गया और उसने अपने प्लानिंग के अनुसार मृतक युवक को कोचीन सेंटर से अपनी स्कूटी में बिठाकर एक बंद ढाबे में ले गया जहा अपने 02 अन्य दोस्तो के साथ मिलकर उसके साथ निर्दयता पूर्वक मारपीट कर निर्मम हत्या कर दी। एवम युवक की मृत्यु हो जाने पर आपकी लाश को एक ऑटो में बैठकर गुंबर पेट्रोल पंप के पास लाश को फेक दिया था।
पुलिस ने उक्त प्रकरण की जांच के बाद उक्त हत्या में शामिल सभी 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है।
लेकिन परिवार व समाज के लोग पुलिस प्रशासन की उक्त जांच से संतुष्ट नही हुए जिसे लेकर आज समाज के लोग बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेड कार्यालय का घेराव कर अपनी 10 बिंदुओं में अपनी मांग रखते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सोपा है ।
समाज का कहना है कि मृतक युवक यश साहू पिता राजेश साहू उम्र 19 वर्ष निवासी लखनपुर जिला सरगुजा अत्यंत होनहार व मेधावी छात्र था जो कि मंगला चौक बिलासपुर में रहकर दिल्ली आई. एस अकादमी कोचिंग सेंटर में पढ़ाई कर रहा था, उपरोक्त अमानवीय कृत्य हत्या से समाज के सभी सदस्य अपमानित, असुरक्षित महसूस कर रहे है, व जन-जन रोष व्याप्त है। साहू समाज एक मर्यादित व सहयोग करने वाला सभ्य समाज है।
उक्त घटना की निम्न बिंदुओं पर गंभीरता पूर्वक न्यायिक जांच की मांग की है :-
क्रमश:
1. संबंधित पुलिस थाना द्वारा की जा रही जांच कार्यवाही से परिवार व समाज के सदस्य व जन प्रतिनिधि असंतुष्ट है, क्योंकि उन्हें युक्ति युक्त आशंका है कि पुलिस के द्वारा हत्या के अपराध में संलिप्त लड़की व उनके परिवार जन है।
2. जिस जगह पर मारपीट किया गया वह बंद ढाबा के मालिक के ऊपर कार्यवाही किया जाना चाहिए।
3. बंद ढावा के चौकीदार द्वारा ताला खोलकर आरोपी को मदद किया गया ।
4. जप्त कार लडकी के परिवार का है, कार जप्त किया गया लेकिन कार मालिक के ऊपर कार्यवाही नहीं किया गया।
5. दैनिक सामाचार के अनुसार जिस ऑटो में बैठाने का जिक्र पुलिस प्रशासन कर रही है उस ऑटो का कोई पतासाजी नहीं किया गया।
6. मृतक का मोबाईल उनके मित्र को देने वालों के ऊपर कोई कार्यवाही नहीं किया गया।
7. वहां के स्थानीय लोगों के अनुसार हत्या में लड़की के भाई एवं अन्य परिजन का हाथ होना बताया जा रहा है।
8. समाचार व सोशल मिडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार अलग-अलग बातें सामने आ रही है इससे स्पष्ट है कि पुलिस के द्वारा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के उद्देश्य से जांच ना कर संलिप्त व्यक्तियो को बचाने का कार्य कर रही है ।
9 प्रत्यक्ष दर्शियों के बयान को अनदेखा किया जा रहा है।
10. सभी आरोपियों के मोबाईल लोकेशन की जाच किया जाए जिस हिसाब से मृतक का लाश मिला है उससे लगता है कि घटना में कई लोग शामिल है।
समाज के लोगो ने कहा कि मृतक यश साहू के निर्मम हत्या की निष्पक्ष जांच केंद्रीय जांच समिति (सी. बी आई ) के अधिन की जावे और मृतक परिजन को तात्काल सहायता राशि प्रदान की जाए. साथ ही परिवार के एक सदस्य को शासकीय सेवा प्रदान की जाए तथा घटना में संलिप्त व्यक्तियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाये जाये ताकि समाज में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति ना हो ।
कलेक्ट्रेड कार्यालय में कलेक्टर की अनुपस्थिति में सिटी मजिस्ट्रेट ने उनके आवेदन को स्वीकार कर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया लेकिन समाज के लोग कलेक्टर से मिलाकर ही अपनी बात रखने की बात पर आड़े रहे और काफी देर तक कलेक्टर्ड् परिसर में हो हंगामा चलता रहा।