Loading ...
बिलासपुर

आश्रित ग्राम निपनिया को अलग ग्राम पंचायत बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

बिलासपुर। ग्राम पंचायत उच्चभठठी के आश्रित ग्राम निपनियां के ग्रामीण लोगो ने अलग ग्राम पंचायत बनाने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में कलेक्टर्ड कार्यालय पहुंच कर कलेक्टर को ज्ञापन सोपा।

ग्रामवासियों की मांग है कि पिछले 05 सालो से उच्चभठ्ठी के आश्रित ग्राम निपानिया को अलग ग्राम पंचायत बनाने की मांग जिला प्रशासन से की जा रही है पर कोई सुनवाई नहीं हो रहा है जबकि शासन के नियमानुसार यहां की जनसंख्या लगभग 1500 (पंदह सौ लोग) से उपर हो चुका है. इसके बावजूद भी कोई अधिकारी या नेता यहां के स्थानीय निवासियों की मांग पर ध्यान नही दे रहा है। जिससे ग्राम निपनिया के समस्तवासी आकोशित हो रहे है।

ग्रामीणों का कहना है कि अगर निपानिया को अलग ग्राम पंचायत नहीं बनाई जायेगी तो आने वाले विधानसभा चुनाव में सभी ग्राम वासी चुनाव का सामूहिक बहिष्कार करेंगे। एवं सभी मिडिया ,टीवी, समाचार एवं समाचार पत्रों में लगातार हेड लाईन बनाकर दिखाया जायेगा । साथ ही जिला कलेक्टर का घेराव भी किया जायेगा । उत्पात भी किया जायेगा जिससे आला अधिकारी की आंख खुलना चाहिए यहां तक की जेल भी जाने के लिए पुरे गांव के लोग तैयार है।

चूंकि गांव का विकास आश्रित ग्राम होने के कारण नहीं हो रहा है। ग्राम- निपनियां में अतिक्रमण (बेजाकब्जा) सामुदायिक भवन एवं समस्त महिला समूह के बैठने के लिए जगह नहीं है। ग्राम पंचायत के सरपंच का कोई सहयोग ग्रामवासियों को नही मिल रहा है न कोई काम होने के कारण गांव के हर व्यक्ति में गुस्सा फुट चुका है।