Loading ...
बिलासपुर

दुकानों में आग लगने से प्रभावित बुधवारी बाजार व्यापारियों के हित में सामने आए विधायक शैलेष पांडेय, कलेक्टर को पत्र लिखकर आग से प्रभावित व्यापारियों को उचित मुआवजे की मांग की

बिलासपुर। रेलवे परिक्षेत्र के बुधवारी बाजार में लगी आग से प्रभावित व्यापारियों को आर्थिक मुआवजा राशि प्रदान करने के संबंध में विधायक शैलेष पांडेय ने कलेक्टर को पत्र लिखकर प्रभावित व्यापारियों को आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की मांग की है।

विधायक शैलेष पांडेय ने अपने लिखे पत्र में कहा है की बुधवारी बाजार बिलासपुर शहर का ऐतिहासिक व्यापारिक क्षेत्र है । जहां कई दशकों से व्यापारी व्यापार करते आ रहे हैं, ऐसी आपात स्थिति में व्यापारिक हित में प्रभावित व्यापारियों को आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने का कष्ट करेंगे।

ज्ञात हो कि 13 जून 2023 कि मध्यरात्री में रेलवे परिक्षेत्र के बुधवारी बाजार स्थित दुकानों में सैकड़ों दुकानें आग लगने की वजह से जलकर प्रभावित हो चुकी है।

चुकी बिलासपुर विधायक वर्तमान में शहर से बाहर है अतः उन्होंने पत्र लिखकर अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से जिला कलेक्टर सौरभ कुमार से व्यापारियों के हित के लिए उक्त मांग रखी है।

प्रतिनिधि मंडल में पार्षद मोती थारवानी, पार्षद भरत कश्यप, पार्षद रामा बघेल,पार्षद साई भास्कर,एल्डरमेन बंटी गुप्ता, निजी सचिव फराज खान आदि उपस्थित रहे।