Loading ...
बिलासपुर

02 जुलाई को राज्य स्तरीय हिंदू सम्मेलन धार्मिक नगरी रतनपुर में आयोजित, देश भर के साधु संत बड़ी संख्या में होंगे शामिल

बिलासपुर । आगामी 02 जुलाई को धार्मिक नगरी रतनपुर में प्रांत स्तरीय सनातनी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन की तैयारियों को लेकर मंगलवार को रतनपुर के गज किला मैदान में आवश्यक बैठक की गई, जिसमें सनातनी हिंदू समुदाय के साधु संत और अन्य लोग शामिल हुए।

आगामी 02 जुलाई को राज्य स्तरीय हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर यहां विस्तृत चर्चा की गयी, इस सम्मेलन में देशभर से संत और विभिन्न सनातनी हिंदू संगठनों के पदाधिकारी शामिल होंगे। जहां सनातन को मजबूत करने ,साथ ही सनातन धर्म के प्रचार प्रसार हेतु प्रयास पर भी विस्तृत चर्चा होगी ।

बैठक के दौरान कहा गया कि जिस तरह से रतनपुर में एक निरीह महिला को झूठे मामले में फंसाने के बाद सनातनियों ने अपना पराक्रम दिखाया है, उसे विस्तार देते हुए निरंतर ऐसे ही प्रयास की आवश्यकता है। बैठक में शामिल संगठन प्रमुखों ने कहा कि आगामी 2 जुलाई को होने वाले सनातनी सम्मेलन में हिंदू अपना भविष्य तय करने योजनाएं बनाएंगे और उस पर अमल करेंगे।