Loading ...
बिलासपुर

विकास के नाम पर अरपा किनारे लगे वर्षो पुराने पीपल वृक्ष को काटने नही देंगे , पर्यावरण प्रेमियों ने नगर निगम कमिश्नर को सौपा ज्ञापन

बिलासपुर। अरपा नये पुल, जबड़ा पारा के पास दशकों पुराना पीपल का वृक्ष है जिसे नगर निगम बिलासपुर द्वारा रिव्हर व्हयु रोड बनाने के नाम पर काटा जाना है ।

ज्ञात हो की इस दशकों पुराने वृक्ष में मृतकों के मृतक कार्य व अन्य पुजा अर्चना भी बिलासपुर के रहवासी दशकों से करते चले आ रहे है ।

आज अरपा अर्पण महाअभियान “जन आंदोलन “ के पदाधिकारियों के द्वारा आयुक्त, नगर निगम बिलासपुर से मिलकर वृक्ष को जीवन दान प्रदान करने विनती की गयी । परन्तु विकास के नाम पर पेड की बली चढ़ाई जाने की बात कहते हुये उन्होंने कोशिश करने की बात कही जा रही है।

रिव्हर व्हयु रोड की डिज़ाइन ही आरंभ से गड़बड़ है , जहॉ पीपल का वृक्षा वहाँ पर रिव्हर व्हयु रोड को अचानक से संकरा कर पुल के रोड से मिलाने की कोशिश की जा रही है मतलब सीधे रोड को टेढ़ा किया जा रहा है, पहले ही 97 वर्ष पुराने धरोहर पुल पर पाईप लाईन बिछाकर उसके महत्ता व सुन्दरता को कुचला जा चुका है ।

अब मुक वृक्ष की बली चढ़ाकर पता नहीं कौन सा विकास कार्य नगर निगम बिलासपुर करना चाहती है ।