Loading ...
बिलासपुर

श्रम निरीक्षक पद हेतु आयोजित परीक्षा में यादवी संस्कृति को व्यापम ने आदिवासियों का बताया, यादव समाज ने जताई नाराजगी

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ व्यावसायिक मंडल (व्यापम) द्वारा आज (शनिवार) को श्रम निरीक्षक पद हेतु परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसमे प्रश्न क्रमांक 48 में राउत नाचा को किस प्रदेश के आदिवासी समुदाय का नृत्य है पूछा गया है , जो प्रश्न ही गलत है, क्योंकि राउत नाचा यादव समाज की जातीय नृत्य है।

व्यापम द्वारा आयोजित इस परीक्षा पत्र में इस प्रकार की त्रुटि अनजाने में की गई है या जानबूझ कर यह जवाब तो अधीनस्थ अधिकारियों को देना है। लेकिन यादव समाज के लोग इस सवाल के जवाब से जरूर नाराज दिखे।

यादव समाज के अध्यक्ष सोमनाथ यादव ने कहा की छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राज्य में इस प्रकार यादव समाज की संस्कृति को आदिवासी समुदाय का बताना यादवी संस्कृति का अपमान है। छत्तीसगढ़ यादव समाज इसकी घोर निन्दा करती है। पूर्व में भी राज्य के संस्कृति मंत्री ने बिलासपुर रावत नृत्य महोत्सव में शामिल होने के बाद अपने फेसबुक में यही गलती की थी ,यादव समाज के विरोध के बाद उन्हें उस पोस्ट को डिलीट करना पड़ा था।