Loading ...
बिलासपुर

•विधायक शैलेष पांडेय ने “आंगनबाड़ी भवन” के लिए 30 लाख रूपये देने कि घोषणा की • एकीकृत बाल विकास परियोजना द्वारा आयोजित “महिला कार्यकर्ता” सम्मेलन में उत्कृष्ट कार्यकर्ताओ का हुआ सम्मान

बिलासपुर। एकीकृत बाल विकास परियोजना द्वारा आज विभाग में कार्यरत आंगन बड़ी कार्यकर्ताओ एवम मितानिनों का “महिला सम्मेलन” मंथन सभागार में रखा गया।

इस कार्यकर्ता सम्मेलन में एकीकृत बाल विकास परियोजना के अंतर्गत कार्यरत बिलासपुर की सभी महिला सुपरवाइजर,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन आदि बड़ी संख्या में शामिल हुई। जिनमे से उत्कृष्ट कार्यकर्ताओ को मुख्य अतिथि के हाथो स्मृति चिन्ह एवम प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शहर विधायक शैलेष पांडेय, अध्यक्षता तारकेश्वर सिन्हा (डीपीओ), विशिष्ट अतिथि मिलिंद दिवेदी (परियोजना अधिकारी,मस्तूरी) एवम राजेश्वरी पाटले ( परियोजना अधिकारी,बिलासपुर ) प्रमुख रुप से शामिल हुए।

इस अवसर पर विधायक शैलेश पांडेय ने कहा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरकार की किसी भी योजनाओं को घर घर तक पहुंचने में बहुत महत्वपूर्ण कड़ी है। इनके बहुत महत्वपूर्ण दायत्व है। कुपोषण को कम करने में इनकी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सरकार योजना बनाती है लेकिन इन योजनाओं को घर घर तक पहुंचने का काम आप सभी कार्यकर्ता के माध्यम से ही संभव हो पाता है। इन्होंने करोना काल में भी लोगो की बड़ी सेवा की है। इनका काम बहुत महत्वपूर्ण है लेकिन इनको मानदेय बहुत कम मिलता था जिसे हमारी सरकार ने हाल ही में बढ़ाया है। इनके सहयोग से आज कुपोषण दर जिले में कम हुई है। जिसका पूरा श्रेय आप सभी की मेहनत एवम लगन को जाता है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक शैलेश पांडेय के हाथो उत्कृष्ट कार्यकर्ता – उषा यादव,संतोषी गोस्वामी,सुचरिता नंदा गौरी ,महेश्वरी पांडेय,ज्योति चौधरी,प्रमिला साहू, रेखा बुराडे, अनीता मानिकपुरी, चांदनी पांडेय,काकोली बोले, चिंतामणी रजक, वैयन्निशा, सहायिका – सुनीता प्रधान, अमरौतीन, मलिना दास, रानू विश्वकर्मा, केसर बाई, मिनाक्षी कश्यप, द्रौपती श्रीवास, बप्पी पटेल, उर्मिला श्रीवास, इंद्राणी साहू सक्रिय महिला – वृंदा साहू , अनीता गेंदले,संतोषी नामदेव ,यशोदा वर्मा शमिमुन्निसा ,शेद अफरोज जैवुन बेगम, राजकुमारी जायसवाल आदि को स्मृति चिन्ह एवम प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया गया।

विधायक ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की एक बैठक व्यवस्था के लिए एक भवन निर्माण करने के लिए 30 लाख रुपये विधायक निधि से देने की घोषणा भी इस कार्यक्रम में किया। जिसका 10 लाख रुपए की राशि इसी सत्र में जारी करने की घोषणा उन्होंने की।

इस दौरान विधायक ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की एक छोटी सी बच्ची से बात भी की । पूछा की कौन से स्कूल में पड़ती हो… बच्ची ने जवाब दिया कि आत्मानंद इंग्लिश मीडियम में पड़ती हूं…. तब विधायक ने उनसे इंग्लिश में उनका नाम, क्लास का नाम पूछा… तब बच्ची ने बड़ी ही तत्परता से उसका जवाब इंग्लिश में ही दी। फिर उस छोटी सी बच्ची ने राज्य गीत अरपा पैरी की धार… गीत गाकर लोगो को सुनाया। जिसे सुनकर विधायक ने खुशी से उस बच्ची को प्रोत्साहन स्वरूप 500/ रुपए देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता की भिड़ रही।