Loading ...
बिलासपुर

•मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जैन समाज द्वारा आयोजित निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर के समापन कार्यक्रम में हुए शामिल •दिव्यांगों को व्हीलचेयर, ट्राई साइकल, बैशाखी सहित अन्य उपकरण किए प्रदान • जैन समाज के निश्वर्थ सेवाभाव का मुख्यमंत्री ने की सराहना

बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को गुजराती भवन में आयोजित भारतीय जैन संगठना के निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने हाथो से शिविर में उपस्थित दिव्यांगों को व्हीलचेयर, ट्राइसिकल, श्रवण संबंधी उपकरण, बैशाखी, कृत्रिम अंग प्रदान किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निःस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे जैन संगठन एवं शिविर में सेवा दे रहे सभी चिकित्सकों को साधुवाद दिया। मुख्यमंत्री ने शिविर में मौजूद दिव्यांगों से उनका कुशलक्षेम पूछते हुए सभी को स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी।

शिविर में शालिनी साहू जो कि बिलासपुर में ही रहती है उन्होंने बताया कि जब वह 09 साल की थी तब साइकल लेकर खड़ी थी तभी पीछे से हाईवा ने उसे टक्कर मार दिया था जिस एक्सिडेंट से उसके एक हाथ नही रहे व दूसरा हाथ भी आधा ही काम करता है। आज इस शिविर में उसे कृत्रिम हाथ लगाया गया है। जिससे उसे दैनिक कामों को करने में बड़ी आसानी होगी जिसके लिए उन्होंने जैन समाज को धन्यवाद कहा है।

उसी तरह महासमुंद जिले के पिथोरा ब्लाक से आए दिव्यांग शरदचंद बंजारा ने कहा कि उसके भतीजे से उसे इस शिविर की जानकारी मिली तो वह यहां आया है । उसके दोनों हाथ एवम पैर नही है। जिसे इस शिविर में उसे कृत्रिम हाथ एवम पैर लगाये गए है ,जिससे अब वह चल पा रहा है, जिससे वह बहुत खुश है। और वह इस शिविर के आयोजको का बहुत बहुत आभार माना है।

कार्यक्रम में बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय, महापौर रामशरण यादव, छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, अरपा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभय नारायण, नगर निगम के सभापति शेख नजरूद्दीन, कलेक्टर सौरभ कुमार सहित विजय पाण्डेय तथा अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे।

गौरतलब है कि भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर एवं रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड के सहयोग से भारतीय जैन संगठना एवं गुजराती समाज के सहयोग से यह 6 दिवसीय दिव्यांग शिविर आयोजित किया गया। जो शिविर 25 जून से प्रारंभ हो कर 30 जून को समापन हुआ।

शिविर में जैन समाज के द्वारा अब तक दिव्यांगों को आवश्यकतानुसार निः शुल्क 145 कृत्रिम अंग, 105 कैलिपर्स, 135 कृत्रिम हाथ, 110 बैशाखी, 53 ट्राईसिकल, 75 व्हीलचेयर और 215 श्रवण यंत्र प्रदान किया गया।

संगठन के अध्यक्ष अमित जैन ने बताया कि भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, जयपुर एवं रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड के सहयोग से यह शिविर भारतीय जैन संगठना,बिलासपुर द्वारा आयोजित किया गया था जिसमे हमने छत्तीसगढ़, बिहार,उड़ीसा,मध्यप्रदेश सहित जितने भी राज्यों के विकलांग आए हुए थे सभी को हमने उनकी आवश्यकता के अनुसार कृत्रिम अंग प्रदान की है।

उन्होंने आगे कहा कि हमारी संस्था कि कोशिश है कि इस तरह का शिविर हम प्रतिवर्ष लगाये । आगामी समय में जगदलपुर में कृत्रिम अंगो की एक फैक्टरी लगाने का प्रयास किया जा रहा है जिसके हो जाने से प्रदेश के विकलांग भाई बहनों को बहुत मद्दत होगी।