•भगवान ने छत्तीसगढ़ को सब कुछ दिया है बस एक कमी रह गई ईमानदार नेता नही दिया : अरविन्द केजरीवाल •आप नेता अरविन्द केजरीवाल एवम भगवत मान ने आज साइंस कॉलेज मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित किया •एक लाख की भिड़ का दावा करने वाली आप पार्टी की जनसभा में मुश्किल से 25 हजार की भिड़ दिखी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में माइनिंग है,कोयला है , लोहा है हर किस्म की माइंस है। भगवान ने छत्तीसगढ़ को सब कुछ दिया है बस एक कमी रह गई ईमानदार नेता नही दिया, ईमानदार पार्टी नही दी, नही तो 20 साल में छत्तीसगढ़ का हर एक आदमी अमीर हो सकता था। यदि आज बीजेपी कांग्रेस छत्तीसगढ़ में 20 साल ईमानदारी से काम किया होता तो आज इस रैली इतनी भीड़ नही होती अगर उन्होंने ईमानदारी से काम किया होता तो आज आप लोग इतनी बड़ी संख्या में यहा नही आए होते । यहां क्यों आये हो क्योंकि आप सभी बीजेपी कांग्रेस से नाराज हो।
उक्त बाते दिल्ली के मुख्यमंत्री एवम आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने आज दोपहर साइंस कॉलेज मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने आगे कहा कि आज चारो तरफ छत्तीसगढ़ की भ्रष्टाचार की चर्चा हो रही है। खदानों का घोटाला, लोहे का घोटाला बीजेपी को मौका मिला बीजेपी ने लुटा, कांग्रेस को मौका मिला कांग्रेस ने लुटा।
बोलते है हम फ्री की रेवड़ियां बांटते है। हां हमने फ्री की रेवड़ियां बाटी है…मुफ्त बिजली, अच्छी व फ्री शिक्षा, मुफ्त स्वास्थ्य, बुजुर्गो को फ्री चार धाम यात्रा, महिलाओ को फ्री बस यात्रा की सुविधा, सभी को बेरोजगारों को रोजगार जैसे रेवड़ियां बांटी है।

आज चारो तरह मोदी सरकार में इतनी महंगाई क्यों बड़ गई है क्योंकि कभी इन 75 सालो में खाने पीने की चीजों में टैक्स नही लगा। जितना मोदी जी ने टैक्स लगा दिया है। दूध, तेल ,आटा सभी में मोदी ने टैक्स लगा दिया है । आज पेट्रोल की कीमत 57/- रुपए है लेकिन उसमे 45/- रुपए टैक्स लगा दिया गया है। 4/ रूपए 5/ रुपए 6/ रुपए टैक्स ले लो इतना ज्यादा टैक्स।

मोदी ने 34 हजार करोड़ का कर्जा अपने एक दोस्त का माफ कर दिया। दूसरे का 17 हजार करोड़, तीसरे का 22 हजार करोड़ येसा कुल 11 लाख करोड़ का कर्जा माफ कर दिया। ये सारा आपका पैसा मोदी ने अपने इन दोस्ती का कर्ज माफ कर लुटा दिया। इसलिए आज इतनी महंगाई बड़ रही है। लेकिन क्या यह कर्ज माफ मोदी ने फ्री में कर दिया होगा ? कुछ तो लिया होगा। बेईमानी करे मोदी और जेल जाय मनीष सिसोदिया। ऐसा कलयुग आयेगा हंस चुगेगा दाना और कौआ रोटी खायेगा लोगो ने कभी सोचा नही था ।
आज मोदी ने नोट बंदी कर पूरे देश का बेड़ा गर्ग कर दिया । कहा था कि इससे आतंकवाद खत्म होगा क्या हुआ ? कोई पढ़ा लिखा आदमी होता तो कभी नोट बंदी नही करता।
भारत एक महान देश है इसका प्रधानमंत्री एक पढ़ा लिखा प्रधानमंत्री होना चाहिए । फिर उन्होंने मोदी पर कटाक्ष करते हुए चौथी कक्षा पास एक राजा की कहानी सुनाई। और अंत में कहा कि मोदी सरकार की वजह से आज यह देश 30 साल पीछे चला गया।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान ने भी जनसभा को संबोधित कर पंजाब की मुफ्त योजनाओं को गिनाया।
जनसभा में राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने प्रदेश की तस्वीर बदलने के लिए बीजेपी कांग्रेस को हटाकर आम आदमी पार्टी की सरकार बनने का आह्वान जनता से किया।