होली क्रॉस स्कूल में आरटीई के तहत पढ़ने वाले छात्र- छात्राओं का भविष्य अधर में, पालको ने कलेक्टर से लगाई गुहार

बिलासपुर। होली क्रॉस स्कूल को विगत 3 सालों से शासन के द्वारा मिलने वाली अनुदान राशि प्राप्त नहीं हो रही है, जिनके कारण आर टी ई में पढ़ रहे बच्चों का भविष्य अंधकार में नजर आ रहा है।
पलको ने बताया कि शनिवार को शाला प्रबंधक कमेटी ने आर टी ई में पढ़ रहे सभी बच्चों के अभिभावकों के साथ मीटिंग किया था जिसमें शाला प्रबंधक ने बताया कि होली क्रॉस स्कूल को आर टी ई में पढ़ने वाले बच्चों को शासन के द्वारा जो राशि दी जाती है, जिसके कारण बच्चों का पढ़ाई सार्थक हो पाता है! किसी कारणवश होली क्रॉस स्कूल को विगत 3 साल से वह राशि प्राप्त नहीं हुई है।
होली क्रॉस स्कूल प्रबंधक ने बताया कि शासन को दो-तीन बार पत्र भी लिख चुके हैं किंतु अब तक राशि प्राप्त नहीं हुई है, जिसके कारण आने वाले समय में बच्चों को पढ़ाने में काफी तकलीफ हो रही है।
शाला प्रबंधक ने स्पष्ट किया है कि अगस्त 2023 तक होली क्रॉस स्कूल को शासन के द्वारा राशि प्राप्त नहीं होती है तो आरटीई में पढ़ने वाले बच्चों को दिक्कत आ सकती है।
इसी समस्या को ले कर सोमवार को होली क्रॉस स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के पलको ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर स्कूल को शासन से मिलने वाली राशि का भूकतान तत्काल करवाने की मांग कलेक्टर को ज्ञापन सौप कर की है। ताकि आर टी ई में पढ़ने वाले बच्चों का भविष्य खराब ना हो सके।