बिलासपुर
अरपा रिवर व्यू के किनारे स्थित चौपाटी की सभी दुकाने आगे शिफ्ट होगी

बिलासपुर। रिवर व्यू में बनाए गए चौपटियो की सभी दुकानों को अब 50 मीटर आगे शिफ्ट किया जा रहा है।

स्मार्ट सिटी के एमडी सुरेश बरुआ ने जानकारी देते हुए बताया कि अरपा नदी के किनारे बनने वाली सड़क वहा पर से गुजर रही है । जिसकी वजह से अब रिवर व्यू स्थित चौपाटी की सभी दुकानों को कुछ दूर सुलभ शौचालय के आगे शिफ्ट किया जा रहा है।

जिसके लिए वहा पर सेड बनाने का काम बहुत तेजी से चल रहा है । 3- 4 दिनो में जो पूरी हो कर चौपाटी की सभी दुकानों को वहां पर शिफ्ट कर दी जाएगी।