बिलासपुर
एक्सीडेंट : बेलतरा के पास हाईवा – बस टकराने से 02 की मौके पर हुई मौत अन्य घायल , नरेंद्र मोदी की जनसभा में शामिल होने रायपुर जा रहे अंबिकापुर के 40 बीजेपी कार्यकर्ता बस में सवार थे

बिलासपुर। बिलासपुर के बेलतरा के पास पीएम नरेंद्र मोदी की जनसभा में शामिल होने रायपुर जा रहे अंबिकापुर के कार्यकर्ताओ की एक बस आज सुबह पांच बजे हाईवे पर हाईवा से टकराकर एक्सीडेंट हुआ है।
हाईवा में पीछे से आ रही बस का एक्सीडेंट हुआ है। ऐसा प्रतीत हो रहा हैं कि भारी बारिश के बीच बस ड्राइवर को झपकी आ गई थी। मामले की जांच जारी है।
जिसमें 2 लोगो के मौत की खबर है। कुल घायल छह में से तीन लोग गंभीर रूप से घायल है। बस में लगभग 40 लोग थे। पुलिस पेट्रोलिंग, टीआई, तहसीलदार घटनास्थल पर मौजूद है। घायलों को अपोलो बिलासपुर में एडमिट कराया गया है।