बड़ी खबर। मंगला चौक स्थित तीन मंजिला बिल्डिंग पलक झपकते धराशाही हुआ, बिल्डिंग की नीव के किनारे खोदे गए नाली के लिए गड्डे को बताया जा रहा वजह

बिलासपुर। नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारियों व ठेकेदारों की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है।
दरअसल मंगला चौक में स्थित श्रीराम मेडिकल स्टोर की तीन मंजिला दुकान आज सुबह 6 :45 के बीच धड़ धडा कर धराशाही हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम द्वारा बिल्डिंग के नीव के किनारे 10 से 15 फीट नाली निर्माण के लिए खोदे गए गड्डे की वजह से मांना जा रहा है। गहरे गड्ढे खोदे जाने से बिल्डिंग की नीव कमजोर हो गई और बिल्डिंग की पकड़ कमजोर होने से बिल्डिंग धडधडाकर देखते ही देखते लोगो के नजरो के सामने धरासाई हो कर गिर गई।

मामले की जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर नगर निगम कमिश्नर कुणाल दुद्दवत व सिविल लाइन थाना प्रभारी परवेश तिवारी पहुंच कर घटना का जायजा लिया।
इधर अपनी बिल्डिंग व दुकान के टूट जाने से श्रीराम मेडिकल के मालिक विशाल गुप्ता अपनी रोजी रोटी की चिंता को ले कर फूट फुट कर रोने लगे। वही इस हादसे को लेकर क्षेत्र के लोगो में नगर निगम के ठेकेदार के ऊपर काफी आक्रोश देखा जा रहा है।