•नगर निगम की घोर लापरवाही एवम हादसे की जांच हो : प्रियंका शुक्ला • पीड़ितों को तत्काल प्रभाव से 1 करोड़ का मुआवजा दिया जाए : आप

बिलासपुर । न्यायधानी बिलासपुर में विकास कार्य के नाम पर नगर निगम की घोर लापरवाही सामने आ रही है। आज सुबह तीन मंजिला भवन ढह गया। जिसको लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव प्रियंका शुक्ला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए शासन प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
प्रियंका शुक्ला ने कहा कि नगर निगम की लापरवाही से यह बिल्डिंग गिरी है। बिना प्लानिंग के काम करने से दो दुकान मेडिकल स्टोर और ज्वेरली शॉप ढह गई। जिससे अब दुकानदारों पर रोजी रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा।
प्रियंका शुक्ला ने कहा कि कथित विकास के नाम पर पूरे शहर में नगर निगम द्वारा मनमाने ढंग से काम किया जा रहा है। जबकि यह काम मानसून आने के पहले किया जाना थाए लेकिन बारिश के दौरान जल भराव की समस्या से निजात पाने के लिए अब निर्माण कार्य किया जा रहा है। ऐसे में इस पर भी सवाल खड़ा होता कि आखिरकार अब तक क्या नगर निगम सो रहा था। शहर भर में विकास के नाम जगह जगह सड़कों गलियों को खोदकर छोड़ दिया गया है। जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। लेकिन शासन प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
जसबीर सिंह ने कहा कि लापरवाही का आलम देखिए कि निगम कर्मियों ने बिल्डिंग की नाव से ज्यादा गड्ढा खो दिए। जिसका बड़ा खामियाजा एक पर गिरने के रूप में मिला है। उन्होंने कहाए लापरवाही पूर्वक नाले के लिए खुदाई को लेकर मकान मालिक ने अधिकारियो को दी थी लेकिन उनकी शिकायत को नजरअंदाज किया गया। जिसका परिणाम आपके सामने है। 50 करोड़ रुपए की
लागत से अलग अलग जगहों पर नाली का निर्माण कार्य हो रहा है। जिसमें बड़े पैमाने पर अनियमितता हो रही है। घटिया निर्माण कार्य कराया जा रहा है। सुरेश दिवाकर ने कहा कि आम आदमी पार्टी शासन प्रशासन से निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच होनी चाहिए।
खगेश चंद्राकर ने कहा कि पीड़ितों को तत्काल प्रभाव से 1 करोड़ का मुआवजा दिया जाए। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि निगम के लापरवाह कर्मचारियों पर कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए।