राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी ) द्वारा बिलासपुर विधानसभा से अजय पानिकर उर्फ नान का नाम लगभग तय, अजय ने अपनी जीत का किया दावा, लगातार जनसंपर्क कर जुटा रहे है अपना समर्थन

बिलासपुर। जिला ऑटो संघ के जिलाध्यक्ष अजय पानिकर उर्फ नान को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी ) द्वारा बिलासपुर विधानसभा से अपना प्रत्याशी बनाया जा रहा है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पार्टी ने उनका नाम लगभग फाइनल कर दिया है । सिर्फ ओपचारिक घोषणा करना अभी बाकी है।
आपको बता दे कि अजय पानीकर उर्फ नान बिलासपुर जिला ऑटो संघ के अध्यक्ष है। वर्तमान में बिलासपुर जिले में लगभग 10 हजार ऑटो चलते है, जिसका एक बहुत बड़ा वोट बैंक है। एनसीपी ने अजय पानीकर उर्फ नान को अपनी पार्टी से प्रत्याशी बनाकर बड़ा दाव खेलने जा रही है । जिससे बीजेपी कांग्रेस दोनो का समीकरण बिगड़ सकता है।
अजय पानिकर को बिलासपुर विधानसभा से एनसीपी द्वारा प्रत्याशी बनाए जाने की खबरों से जिला ऑटो संघ के लोगो में बेहद उत्साह देखा जा रहा है। पहली बार बिलासपुर विधानसभा से किसी दलित वर्ग के व्यक्ति को पार्टी ने टिकट दे कर चुनावी मैदान में उतारने जाएगी , जिसके सामने आज शहर के बड़े बड़े दिग्गज चुनावी मैदान में होंगे।
अजय पानीकर को लोगो का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। गरीब, पिछड़ी जाति के मजदूर लोगो में उनका अच्छा खासा वोट बैंक है। अजय ऑटो संघ के बहुत ही प्रभावशाली अध्यक्ष माने जाते है , जिसका भी उसे चुनाव में अच्छा फायदा मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे है।
अजय पानीकर पार्टी से मिली संकेतो के अनुसार अभी से लगातार लोगो से जनसंपर्क कर समर्थन जुटाने में जुट गए है। उन्होंने ग्लोबल 24 न्यूज से बातचीत में अपनी जीत का दावा किया है।
उन्होंने कहा है कि कांग्रेस भाजपा ने आज तक बिलासपुर शहर के लिए कुछ खास नही किया। यहां की जनता इन दोनो पार्टीयों से त्रस्त है। लोग बदलाव चाहते है अच्छे विकल्प की तलाश में है। जब मैं ऑटो संघ का अध्यक्ष बना गरीब, जरूरत मंत लोगो के हक के लिए लड़ा ,उनके सुख दुख में उनके साथ खड़ा रहा। यही देकर आज लोग मेरे साथ खड़े है और ईश्वर ने चाहा तो बिलासपुर की जनता की सेवा का एक मौका मुझे जरूर मिलेगा।