Loading ...
बिलासपुर

सर्व मानव जागृत युवा सेवा समिति के द्वारा बेलपान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन, रक्तदाताओ एवम पत्रकारों को मेमोन्टम दे कर किया गया सम्मान

बिलासपुर। सर्व मानव जागृत युवा सेवा समिति के स्थापना दिवस एवम 9 वर्ष सफलता पूर्वक पूरे होने के अवसर पर नर्मदा धाम बेलपान,तखतपुर में स्वेक्छिक रक्त दान शिविर एवम पत्रकार सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमें 25 रक्तदाताओं ने रक्त दान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव आशीष सिंह ठाकुर एवम विशिष्ट अतिथि बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष वीरेंद्र गहवाई , पूर्व अध्यक्ष तिलक राज सलूजा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि आशीष सिंह ठाकुर ने कहा की 09 सालो से समिति द्वारा मानव सेवा के लिए किया जा रहा है। जो अत्यंत प्रशंसनीय एवम प्रेरणादाई है।

उन्होंने आगे कहा की एसे निश्वार्थ सेवा भाव से किए गए कार्यों से अन्य लोगो को भी अच्छे कार्यों की प्रेरणा मिलती है । इस पुनीत कार्य में समिति को अपना हर संभव मद्दत करने की बात कही।

आए हुए सभी अतिथियों ने रक्त दाताओं एवम उपस्थित पत्रकारों को प्रमाण पत्र एवम मेमोन्टम दे कर सम्मानित किया । जिसमे चंद्र भूषण श्रीवास, पंकज बेनेट,राजेश सोनी,शेख असलम,सुनील सोनी, शिव पाठक को स्मृति चिन्ह भेंट दे कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष घनश्याम श्रीवास, दुष्यंत साहू, शिवदास मानिकपुर श्रीवास, शीष उपाध्यक्ष आकाश यादव, मनोज लाल कश्यप, संदीप यादव, ओम प्रकाश जायसवाल, कैलाश धुरी, वेदप्रकाश साहू, मनोज जायसवाल, रमेश साहू, पप्पू साहू, करते कुशाल सोनकर, रोशन नेताम, भव नारायण पाली, लोकेश श्रीवास, कहा। शिवम शर्मा, प्रभात श्रीवास, देव यादव, दीपक श्रीवास सहित अन्य उपस्थित रहे।