Loading ...
बिलासपुर

जेपी वर्मा महाविद्यालय के खेल मैदान पर हाईकोर्ट के निर्णय के बाद ट्रस्टी ने लिया अपने कब्जे में, विश्वास पैनल के नेतृत्व में छात्र/छात्राओं ने कलेक्ट्रेट का किया घेराव, मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौपकर खेल मैदान वापस दिलवाने का किया मांग

बिलासपुर। जरहभाटा स्थित जेपी वर्मा महाविद्यालय के खेल मैदान पर हाईकोर्ट के निर्णय के बाद अब इस मैदान को ट्रस्टी ने अपने कब्जे में ले लिया है। जिसे लेकर आज विश्वास पैनल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने कलेक्टर कार्यालय का किया घेराव।

छात्र छात्राओं ने कलेक्टर से मांग की कि जेपी वर्मा खेल मैदान परिसर विवाद पर उच्च न्यायालय ने फैसला ट्रस्टी के पक्ष में सुनाया है। जिसके पश्चात महाविद्यालय का खेल मैदान पर ट्रस्टी का कब्जा हो गया है। महाविद्यालय के खेल मैदान पर ट्रस्टी का कब्जा होने के पश्चात छात्रों के पास खेल कूद के लिए कोई मैदान अब नही रहा।

जिसे लेकर महाविद्यालय के छात्र विशाल पैनल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को आज ज्ञापन सौपते हुए मांग की है कि ट्रस्टी को सरकार द्वारा उचित मुआवजा प्रदान कर उक्त खेल मैदान की महाविद्यालय को पुनः सोप दी जाय ताकि खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिले अन्यथा प्रतिभावान खिलाड़ी प्रतिभा होने के वावजूद भी खेल मैदान न होने की वजह से खेल में पिछड़ जायेंगे और उनका भविष्य खराब हो जायेगा।

इस दौरान विकास यादव, लक्की चेलकर, विक्की यादव, उमैर खान, अंकित कांत, अभय ध्रुव, रंजीत यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।