Loading ...
बिलासपुर

प्रदेश का हर एक कार्यकर्ता एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार के साथ खड़े है : संजय चौहान

बिलासपुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय चौहान ने आज कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश का हर एक कार्यकर्ता एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार के साथ खड़े हुए है।

आज राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय चौहान ने कहा कि एनसीपी शरद पवार ने बनाई है। यह पार्टी उन्ही की देन है। इस पार्टी को उन्होंने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मद्दत से खून, पसीना और अपनी कड़ी मेहनत से खड़ी की है। छत्तीसगढ़ में एनसीपी का हर एक कार्यकर्ता उनके साथ शुरू से खड़े है और अंत तक खड़े रहेंगे।

शरद पवार के बिना एनसीपी का कोई अस्तित्व ही नही है। एनसीपी का मतलब ही शरद पवार है ।आज जो लोग शरद पवार को छोड़ कर खुद पार्टी की मुख्य बनने की कोशिश कर रहे है , लेकिन जल्द ही उन लोगो को कार्यकर्ता नकार देगी और उसे जल्द ही वापस शरद पवार के दरबार में आना ही पड़ेगा।