Loading ...
बिलासपुर

मुस्लिम युवक द्वारा हिन्दू युवती को भगाकर ले जाने के एक मामले में तोरवा थाने का घेराव करने वालो के ऊपर दर्ज हुआ मामला, हिंदू संगठनो के प्रतिनिधि मंडलो ने कलेक्टर से की मुलाकात

बिलासपुर। मुस्लिम युवक द्वारा तोरवा क्षेत्र की एक हिंदू युवती को बरगला कर भगाकर ले जाने के एक मामले में युवती के परिवार वालो के साथ तोरवा थाने का घेराव करने वाले संगठनो के लोगो के ऊपर तोरवा थाना ने मामला दर्ज किया था जिसे लेकर मंगलवार को हिंदू संगठनो का एक प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर से मुलाकात की।

ज्ञात हो कि 02 जुलाई को तोरवा थाना क्षेत्र के पटेल मोहल्ला निवासी 19 वर्षीय युवती, अन्नपूर्णा विहार निवासी रेलकर्मी आफताब हुसैन के साथ कहीं चली गई थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि आफताब हुसैन, उसकी बहन अफशा हुसैन और मां नाजिया हुसैन द्वारा युवती का ब्रेनवाश किया गया है। दोनों अलग-अलग धर्म के हैं और इसे लव जिहाद बताते हुए आफताब और उसके परिजनों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करने भीड़ ने दबाव बनाया, लेकिन तोरवा पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया, जिससे भीड़ भड़क गई और पीड़ित युवती के पिता के साथ अलग-अलग संगठनों से जुड़े लोग तोरवा थाने पहुंचकर अपहरण का मामला दर्ज करने की मांग करने लगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान भीड़ ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी की और कुछ दस्तावेज फाड़ दिए।

इधर रात तक पुलिस युवक युवती को खोज निकाली और बताया गया कि युवती बालिक है और अपनी मर्जी से आफताब के साथ जाने की बात कह रही है, लेकिन इसके कुछ दिन बाद तोरवा थाने में पहुंची भीड़ के खिलाफ पुलिस ने 147 ,148, 186 341 और धारा 353 के तहत मामला दर्ज कर लिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की बात कही गई।

इधर इस मामले में सर्व हिंदू समाज ने सोमवार को बैठक कर आगामी 13 जुलाई को सामूहिक गिरफ्तारी देने का फैसला लिया। सर्व हिंदू समाज ने बताया कि पीड़ित युवती भी इस बैठक में शामिल हुई थी और उसने स्वयं बताया कि आफताब और उसके परिजनों ने उसका ब्रेनवाश किया था। युक्ति के और भी गंभीर आरोप लगाने की बात कही जा रही है। युवती और उसके पिता ने इन खबरों को भी निराधार बताया कि युवती अपनी मर्जी से आफताब के साथ चली गई है। इस मामले में अलग-अलग संगठनों के साथ नागरिकों की भीड़ 13 जुलाई को लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान से एसपी कार्यालय पहुंचेगी, जहां विरोध दर्ज कराते हुए गिरफ्तारी दी जाएगी।वहीं इसी मुद्दे पर सर्व हिंदू समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को कलेक्टर सौरव कुमार से मुलाकात की और उन्हें मामले से अवगत कराया।

बताया जा रहा है कि कलेक्टर ने मध्यस्थता कर इस मामले में 13 जुलाई से पहले कोई रास्ता निकालने का आश्वासन दिया है। इधर 13 जुलाई की रैली के लिए सर्व हिंदू समाज ने व्यापारिक संगठनों का भी समर्थन मांगा है । मंगलवार को समूह के लोगों ने अलग-अलग व्यापारिक संगठनों से मुलाकात की और दावा किया कि उन्होंने इस विरोध प्रदर्शन को समर्थन देने का भरोसा दिलाया है।