Loading ...
बिलासपुर

नवनियुक्त पीसीसी अध्यक्ष सांसद दीपक बैज से मुलाकात कर त्रिलोक श्रीवास ने दी बधाई एवम बेलतरा आने का दिया निमंत्रण

बिलासपुर। बेलतरा के युवा नेता त्रिलोक श्रीवास ने नवनियुक्त पीसीसी अध्यक्ष सांसद दीपक बैज से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी एवम बेलतरा आने का निमंत्रण दिया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त अध्यक्ष एवम बस्तर लोकसभा के सांसद दीपक बैज से गुरुवार को दिल्ली में बेलतरा के युवा कांग्रेस नेता व पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय नेता त्रिलोक चंद श्रीवास ने अपने सहयोगियों सहित भेंट कर बधाई दी।

इस अवसर पर राजनांदगांव जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित के अध्यक्ष कांग्रेस नेता नवाज खान, बस्तर के कांग्रेस नेता श्री मलकीत सिंह गैदु, जिला शहर कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के महामंत्री महेश मिश्रा, पंडित जितेंद्र शर्मा, गुरविंदर सिंह, अनिल कुशवाहा मौजूद थे।

युवा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर उन्हें बधाई दी एवं कहा कि उनके एवं यशस्वी मुख्यमंत्री के संयुक्त नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में पुनः कांग्रेस की सरकार वापस आना सुनिश्चित है, इस अवसर पर श्री त्रिलोक चंद श्रीवास् ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को बेलतरा विधानसभा विधानसभा आने का न्योता भी दिया है, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया है।