बड़ी खबर •सर्व हिंदू समाज ने निकाली जन आक्रोश रैली, •कलेक्ट्रेड के सामने किया जमकर प्रदर्शन •पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी व रोड किया जाम • पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बनी रही • कलेक्टर के आश्वासन के बाद आंदोलन हुआ खत्म

बिलासपुर। सर्व हिंदू समाज ने आज पुलिस प्रशासन के खिलाफ निकाली “जन आक्रोश रैली” जो लालबहादुर शास्त्री स्कूल से कलेक्ट्रेड कार्यालय पहुंची ।

इस दौरान जमकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे बाजी की गई, वही प्रदर्शनकारियों ने नेहरू चौक में पुलिस प्रशासन का पुतला भी दहन किया।
सर्व हिंदू समाज आज दोपहर भारी संख्या में रैली निकालकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे बाजी करते हुए कलेक्टर कार्यालय ज्ञापन सौंपने पहुंचे। लेकिन कलेक्टर अपने कार्यालय में मौजूद नही थे । उनकी अनुपस्थिति में अति0 कलेक्टर ज्ञापन लेने आए लेकिन कलेक्टर से मिलकर ही ज्ञापन सौंपने की मांग को लेकर सर्व हिंदू समाज अड़ा रहा। जिसके चलते कलेक्ट्रेड कार्यालय के सामने आज दिन भर गहमा गहमी का माहौल बनी रही। और आंदोलनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ लगातार नारे बाजी करते रहे , कलेक्टर के सामने बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ भी आंदोलनकारियों ने किया, इस दौरान रास्ते को भी दोनो ओर से आंदोलनकारियों ने बंद कर दिया था।

पुलिस प्रशासन को इस रैली की जानकारी पहले से ही दे दी गई थी जिसके चलते कलेक्ट्रेड में भारी संख्या में पुलिस बल लगाई गई थी जिसमे अति0 पुलिस अधीक्षक, सीएसपी, डीएसपी, सभी थानों के टीआई सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहे।

बताया जा रहा है कि विगत दिवस 01.07.2023 को तोरवा पटेल मोहल्ला निवासी संतोष पटेल की 19 वर्षीय पुत्री को अन्नपूर्णा विहार निवासी आफताब हुसैन पिता स्व. अफजल हुसैन बरगला कर भगा ले गया था। जिसे लव जेहाद का नाम दिया गया।

लड़की के परिवार वालो ने जिसकी रिपोर्ट तोरवा थाने में दर्ज कराई थी। जिस पर तोरवा पुलिस द्वारा गुम इंसान क्रमांक 52/2023 दर्ज किया। और देर रात पुलिस ने आफताब हुसैन व युवती दोनो को बरामद भी कर लिया गया था। जिले लोगो ने लव जिहाद बताया।
लेकिन उक्त घटना को लेकर जब पुत्री के पिता के साथ शहर के कुछ गणमान्य नागरिक थाने जा कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया तो पुलिस वालो ने उनके विरुद्ध कुछ दिनों बाद भा.द.वि. की धारा 147, 148, 186, 341, 353 के तहत रिपोर्ट क्रमांक 350/2023 दर्ज कर लिया था। जिसे लेकर हिन्दू संगठन पुलिस के खिलाफ अक्रोषित हो उठे ।
इसी आक्रोश को प्रदर्शित करते हुए आज सर्व हिंदू समाज ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जन आक्रोश रैली निकाल कर तोरवा थाने में आंदोलनकारियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग कलेक्टर से की । हिन्दू सर्व समाज ने कहा दुर्भावना से की गई झूठी एफआईआर को तत्काल खारिज की जाय तथा झूठी रिपोर्ट लिखने वाले थाने के पुलिस अधिकारी को तत्काल निलंबित कर न्यायिक जांच कराई जाय।