राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की युवा प्रदेश प्रभारी जानकी पांडेय के नगर आगमन पर अजय (नान) पनीकर के नेतृत्व में किया गया भव्य स्वागत

बिलासपुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की युवा प्रदेश प्रभारी जानकी पांडेय के आज नगर आगमन पर अजय ( नान) पनीकर के नेतृत्व में सेंट्रल प्वाइंट होटल में किया गया भव्य स्वागत।

इस दौरान उन्होंने बिलासपुर विधानसभा के संबंध में कार्यकर्ताओ से चर्चां की एवम आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अभी से जनता के बीच जा कर जनसंपर्क करने की बात कार्यकर्ताओ से कही। इस दौरान एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार के समर्थन में 200 से अधिक कार्यकर्ताओ ने अपना शपथ पत्र दिया।

इस दौरान एनसीपी के प्रदेश महासचिव संजय सिंह चौहान,अजय पानीकर ,मोहसिन ईरानी, विधानसभा अध्यक्ष प्रांजल आनंद ,हिमांशु भट्ट , जिला अध्यक्ष लोकंद नोनिया, आकाश मनहर, प्रवीन पंकज, हर्ष करोसिया, उपाध्यक्ष खेलन राम भास्कर, सचिव दुर्गा प्रसाद साहू, ब्लॉक अध्यक्ष गुरु दत्त, उपाध्यक्ष मनोज पाटले आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।