“बोल छत्तीसगढ़ बोल कार्यक्रम” हुआ लॉन्च। अच्छे प्रवक्ताओं के माध्यम से हम भूपेश सरकार की उपलब्धियों को घर घर लेकर जाएंगे : संजीव शुक्ला

बिलासपुर। “बोल छत्तीसगढ़िया बोल” प्रवक्ता चयन कार्यक्रम को शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए NSUI के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्य चयनकर्ता संजीव शुक्ला द्वारा लॉन्च किया गया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में लड़ाई 15 साल कुशासन v/s 55 साल सुशासन के बीच होगी।
15 साल के कुशासन में जब प्रदेश में रमन सिंह मुख्यमंत्री थे तब प्रदेश में नान घोटाला, आँख फोड़वा कांड, गर्भाशय कांड, प्रियदर्शनी बैंक घोटाला, पूरे प्रदेश में चिट फण्ड कंपनी का जाल, सैकड़ों गौ माताओं की भूख और प्यास से मौत झलियामारी काण्ड, नकली दवाई, किसानो के साथ अत्याचार, आदिवासियों की जमीन अधिग्रहण, झिरम नरसंहार नक्सलवाद का फैलाव, ऐसे अनगिनत कारनामे भाजपा सरकार के कुशासन में हुए ।
दूसरी तरफ प्रदेश में जब कॉग्रेस सरकार आई भूपेश बचेल मुख्यमंत्री बने और बनते ही साथ किसानों का कर्जा माफ़, बिजली बिल हाफ, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, ग्रामीण भूमिहीन किसान मजदूर न्याय योजना, आदिवासियों की अधिगृहित जमीन वापस देने का कार्य, धन्वन्तरि जेनरिक मेडिकल स्टोर, स्वामी आत्मानंद सरकारी अंग्रेजी स्कूल का निर्माण, बेरोजगारी भत्ता, सरकारी अंग्रेजी महाविद्यालय का निर्माण, PSC, व्यायाम के परीक्षा फार्म निशुल्क किए, राम वन गमन पथ का निर्माण, कौशल्या माता मंदिर निर्माण, ऐसे अनेको जनकल्याणकारी काम किए हैं।
अब जनता को तय करना है कुशासन v/s सुशासन में वो किसे अवसर प्रदान करेगी । इसी तारतम्य में आने वाले NSUI के प्रवक्ता साथी भी काम करेंगे, प्रदेश में नफरत और झूठ के virus से लड़ने NSUI में प्रवक्ताओं की फौज बनाई जा रही है।
ये रास्ता छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को, 15 साल के कुशासन और केंद्र में बैठी तानाशाह मोदी सरकार की विफलताओं को घर घर छात्र छात्राओं के माध्यम से पहुंचाने का काम करेंगे।
मिडिया विभाग के चेयरमैन संकल्प मिश्रा ने जानकारी दो को पंजीकृत छात्रों के जिले में साक्षात्कार एवं (talent hunt) के माध्यम से प्रवक्ता चयन किए जाएंगे। दिनॉक 20 जुलाई तक लोग उल्लिखित फोन नंबर पर पंजीयन करा सकते है फिर 1 जुलाई से चयन प्रक्रिया चालू की जाएगी।
NSUI जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह ने कहा कि जो लोग छात्रहित मे अपनी विचार और अपनी बात रखना चाहते हैं जो छात्र NSUI में प्रवक्ता बनना चाहते हैं और अपनी हक की लड़ाई को लड़ते हुए अपनी आवाज बुलंद करना चाहते हैं उन्हें छत्तीसगढ़ एनएसयूआई सुनहरा प्लेटफार्म देने जा रही है, NSUI प्रवक्ता चयन कार्यक्रम बल छतीसगढ़िया बोल में पंजीयन करने हेतु वाट्सएप नंबर 7999952703 जारी किया जा रहा है।