Loading ...
बिलासपुर

“निजात अभियान” के तहत थाना तोरवा परिसर में नशे के आदी व्यक्तियो को ब्रह्मकुमारी संस्था के द्वारा कराई गई काउंसिलिंग

बिलासपुर। पुलिस प्रशासन द्वारा जिले में अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने एवं जिला को नशामुक्त करने हेतु “निजात अभियान” चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत शनिवार को तोरवा क्षेत्र के नशे के आदी व्यक्तियों को काउंसिलिंग की गई। जिसके लिए नशा से एडिक्ट लोगो को थाना परिसर में बुलाया गया । जहां काउंसलर श्रीमती डी. विनीता राव , डी .निहारिका राव, ब्रह्मकुमारी संस्था के गुरू बी. के. राकेश व अन्य सदस्यो के द्वारा काउंसिलिंग किया गया।

जिसमें नशा करने के आर्थिक, सामाजिक, पारिवारिक, शारीरिक दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए उन्हें नशे से दूर रहने की समझाइश दी गई। संस्था के सदस्यों द्वारा कुछ उदाहरण प्रस्तुत करते हुए आई के दुष्परिणामों को बताया गया तथा संस्था की प्रार्थना विधि के द्वारा तोरवा क्षेत्र के नशे के आदी व्यक्तियों को भविष्य में नशा न करने की शपथ दिलाई गई ।

उक्त व्यक्तियों द्वारा भविष्य में नशा मुक्त जीवन जीने तथा आस-पास के लोगो को नशामुक्ति हेतु प्रेरित करने का आश्वासन भी दिया गया।

यह पूरा कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह, अति० पुलिस अधीक्षक (शहर ) राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. ( कोतवाली) श्रीमति पूजा कुमार (मा.पु.से.) के निर्देशन एवम तोरवा थाना प्रभारी सुरेन्द्र स्वर्णकार की उपस्थिति में हुआ।