बिलासपुर
शबरी एम्पोरियम एवम सी मार्ट में आम लोगों के लिए गेड़ी विक्रय हेतु उपलब्ध

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजकर रखने के लिए तमाम तरह की योजनाएँ व कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। वहीं इसी दिशा में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक त्यौहार हरेली को ध्यान में रखते हुए गेड़ी किफायती दर में आम लोगों तक पहुँचाने का प्रयास छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन ग्रामोद्योग विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा किया जा रहा है।
बिलासपुर के दयालबंद में संचालित शबरी एम्पोरियम एवम सी मार्ट, नूतन चौक में आम लोगों के लिए गेड़ी विक्रय हेतु उपलब्ध की गई है। जहां से कोई भी व्यक्ति आसानी से गेड़ी खरीद सकता है।