Loading ...
बिलासपुर

“खुशियों का पासवर्ड” बताने आ रही है प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय की छात्रा शिवानी दीदी, 23 जुलाई को बहतराई इंडोर स्टेडियम में देंगी उद्बोधन

बिलासपुर। लाखों लोगो के जीवन में, समस्याओं का समाधान एवं खुशी का संचार करने वाली देश-विदेश में ख्याति प्राप्त जीवन प्रबंधन विशेषज्ञ एवं अनुभवी वक्ता राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी जी के दिव्य सानिध्य में आयोजित “खुशियों का पासवर्ड” विषय पर प्रेरणादायी उद्बोधन 23 जुलाई, रविवार, सुबह 10 बजे से बहतराई, इंडोर स्टेडियम में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय, बिलासपुर द्वारा आयोजित किया गया है।

उक्त कार्यक्रम में आम सभी लोगो के लिए प्रवेश निशुल्क रखा गया है लेकिन एंटी के लिए पास लिंक से जनरेट कर लेना पड़ेगा।

उक्त जनकारी आज बिलासपुर प्रेस क्लब में प्रेस कान्फ्रेस करते हुए प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय, बिलासपुर की मंजू दीदी ने मीडिया को दी।

ज्ञात हो कि ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी विगत दो दशक से भी अधिक समय से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की नियमित विद्यार्थी हैं। आपने आध्यात्मिक ज्ञान और राजयोग का गहन अध्ययन किया है।

उन्होंने पुणे विश्वविद्यालय से गोल्ड मेडल के साथ इलेक्ट्रॉनिक इन्जीनियरिंग की डिग्री प्राप्त करने के उपरान्त पुणे के ही भारतीय विद्यापीठ ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी कालेज ऑफ इन्जीनियरिंग में व्याख्याता के रूप में कार्य किया। पश्चात आपने स्वयं की साफ्टवेयर कम्पनी प्रारम्भ की।

वर्ष 2012 में छत्तीसगढ़ विधानसभा में मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों को सम्बोधित करने का गौरव आपको है। आपको गुगल के अमेरिका स्थित मुख्यालय में भी व्याख्यान हेतु आमंत्रित किया गया था।

विगत वर्ष भारत शासन द्वारा “स्त्री शक्ति पुरस्कार ” प्रदान कर सम्मानित किया गया था। वर्तमान समय टेलीविजन के माध्यम से देश-विदेश में अध्यात्म एवं राजयोग के प्रति जागरूक करने में अपना सक्रिय योगदान दे रही है।