पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने दी प्रदेशवासियों को हरेली त्योहार की बधाई, गेड़ी चढ़कर उत्सव का लिया आनंद

बिलासपुर । प्रदेश में आज हरेली त्योहार बहुत उत्साह के साथ लोगो ने मनाया। हरेली त्योहार मूलतः छत्तीसगढ़ के किसानो का पारंपरिक त्योहार है जिसे हरियाली का प्रतीक माना जाता है। श्रावण महीने के महीने में जब खेतों में धान की फसल लहलहाने लगती है तब किसान बड़े ही उत्साह से यह हरेली तिहार मनाते हैं।
हरेली त्यौहार छत्तीसगढ़ की पारम्परिक एवं लोक पर्व माना जाता है। प्राचीन मान्यता के अनुसार सुरक्षा के लिए घरों के बाहर नीम की पत्तियां भी इस दिन लगाई जाती हैं। इस दिन पारंपरिक तरीके से लोग गेड़ी चढ़कर हरेली की खुशियां मनाते हैं। किसान अपनी खेती के सभी औजारो जैसे कि हल, फावड़ा, कुदाली जैसे कृषि उपकारों की भी इस दिन पूजा करते है, वही ग्रामीण लोग नारियल फेंक कर नारियल से हार जीत का दाव लगाकर भी यह उत्सव मनाते है।
बिलासपुर जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने भी आज हरेली उत्सव में गेड़ी चढ़कर इस पारंपरिक उत्सव का आनंद लिया। एवम प्रदेश वासियों को हरेली त्योहार की बधाई देते हुए प्रदेश की खुशहाली की कामना की।