कर्नाटक में जैन मुनि की हत्या के विरोध में आज सकल जैन समाज की रैली • राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन

बिलासपुर। कर्नाटक में जैन मुनि की हत्या के विरोध में आज जैन समाज रैली निकाल कर कलेक्टर को ज्ञापन सौपेंगे।
समग्र जैन समाज के द्वारा इस घटना के विरोध में 20 जुलाई को भारत बंद का निर्णय लिया है। इस निर्णय के तहत शहर में समाज के सभी लोग अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे। साथ ही जो लोग नौकरीपेशा में हैं , वे अपने संस्थानो से छुट्टी लेकर इस रैली में सम्मिलित होंगे।
जैन धर्म, श्रमण तीर्थों व समाज के संरक्षण के लिए सकल जैन समाज के आह्वान पर समाज के सभी बंधुगण राघवेंद्र राव सभा भवन में 11 बजे एकत्रित होंगे। यहां से सुबह 11.30 बजे रैली निकालकर राघवेंद्र तिलक नगर, मुख्य डाकघर, नेहरू चौक होते हुए कलेक्टर पहुचेंगे। वहा पर कलेक्टर को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।
जैन समाज के अमरेश जैन ने बताया कि भारत की वसुंधरा धर्म गुरुओं के आधार पर ही जीवित और जीवंत रही है। इसी वसुंधरा पर मुनिश्री 108 कामकुमार नंदी महाराज की निर्मम हत्या हो जाना शर्मनाक कृत्य है। शासन-प्रशासन समाज मौन बैठा है।