Loading ...
बिलासपुर

गोड़पारा रोड में अवैध अतिक्रमण कर निर्माण कराए गए 09 मकानों को नगर निगम ने जेसीबी से तोड़ा

बिलासपुर। गोड़पारा रोड में अतिक्रमण कर अवैध निर्माण करने वालो 09 लोगो का अवैध निर्माण को आज दोपहर नगर निगम के अतिक्रम दस्ते ने तोड़ा। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रही।

ज्ञात हो कि अरपा नदी के किनारे को रिवर व्यू की तरह विकसित किया जाना है। साथ ही गोड़पारा वाली रोड को भी चौड़ीकरण होना है। जिसके लिए रिवर व्यू से गोडपारा जाने वाली सड़को के किनारे अवैध निर्माण कर बनाए गए मकानों को तोड़ने की चेतावनी नगर निगम द्वारा मकान मालिको को दी गई थी।

लेकिन जब नगर निगम के बार बार चेतावनी के बाद भी मकान मालिको ने अपना अवैध निर्माण को नही हटाया तो आज दोपहर नगर निगम की अतिक्रमण दस्ते की टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण कराए गए 09 मकानों के अवैध निर्माण को जेसीबी से तोड़ गिराया।

इस दौरान नगर निगम अतिक्रम दस्ता प्रभारी प्रमिल शर्मा, संतोष वर्मा, उमाकांत जायसवाल एवम पुलिस की टीम प्रमुख रूप से मौजूद रहे।