Loading ...
बिलासपुर

शहर युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शेरू असलम की हुई बहाली

बिलासपुर : शहर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष शेरू असलम के ऊपर कुछ दिनों पूर्व बिलासपुर के मोपका में किसान से कतिथ ज़मीन विवाद का मामला हुआ था जिसकी खबर मीडिया में सामने आने के बाद शेरू असलम को अपने अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

लेकिन जब प्रशासन द्वारा इस मामले में ज़मीन का सीमांकन करवाया गया जिसमे जो तथ्य सामने आये उससे किसान एवम शेरू असलम दोनो ही संतुष्ट नजर आए और यह मामला दोनो की सहमति के बाद वही समाप्त हो गया था।

वही यूथ कांग्रेस ने भी अपनी जांच कमेटी बनाकर उक्त प्रकरण की जांच करवाई थी जिस जांच रिपोर्ट में शेरू असलम निर्दोष पाया गया।

जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा द्वारा शेरू असलम को तत्काल प्रभाव से बहाल करते हुए पुनः बिलासपुर शहर जिला अध्यक्ष बना दिया गया है।