Loading ...
बिलासपुर

• प्रकृति व पर्यावरण संरक्षण के अनूठे उदाहरणों की खोज करने जर्मनी व चेकोस्लोवाकिया से दो सायकल यात्री बिलासपुर पहुंचे • जगल मितान व द नेचर पीपल नेटवर्क के साथ मरवाही, पेंड्रा, अमरकंटक, केवची, लमनी, छपरावा ( डापीडी ,खैरा) के स्कूल का किया अवलोकन

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ जगल मितान के अध्यक्ष अखिलेश चन्द्र प्रदीप बाजपाई व द नेचर पीपल नेटवर्क के संस्थापक श्रेयाश बुधिया ने बताया, कि जर्मनी से जोनास सोलर चेकोस्लोवाकिया की हन्नाओलोस ने अप्रैल 2022 में विभिन्न देशों की सायकल यात्रा शुरू की ।

इसी तारतम्य में वे दोनो बिलासपुर प्रेस क्लब पहुँचे। जहा उन्होंने अपनी यात्रा के संबंध में बतलाते हुए कहा कि यह यात्रा इन्होंने प्रकृति व पर्यावरण संरक्षण के अनूठे उदारणों की खोज करने और उन्हें दुनिया के साथ साझा करने के लक्ष्य के साथ जर्मनी से दक्षिण पूर्व एशिया की ओर अपनी सायकल यात्रा शुरू की है।

परिस्थिति की विज्ञानी होने के नाते उन्होंने इस यात्रा को बाइकिंग फॉर बोयोडायबॉर्सिटी का नाम दिया है। जिसके अंर्तर्गत वे पर्यावरण प्रेमियों संरक्षणवादियों ,शोधावर्ताओं व अन्य स्थानीय लोगों के द्वारा बताई गई बातों का दस्तावेजीकरण करते हैं व स्थानीय जैव विविधान को कैसे बचाया जाए इससे काम कर रहे हैं।

इन्ही सब कार्यों को लेकर जोनास व हन्ना अपनी सायकल से बिलासपुर पहुंचे यहां वे जंगम मितान व नेचर पीपल नेटवर्क संस्था के साथ जर्मनी व चेकोस्लोवाकिया से दो सायकल यात्री बिलासपुर पहुंचे। उन्होंने जगल मितान व द नेचर पीपल नेटवर्क के साथ मरवाही,पेंड्रा,अमरकंटक, केवची, लमनी, छपरावा ( डापीडी ,खैरा) के स्कूल का अवलोकन किया।

तत्पश्चात अचानकमार में विभिन्न समुदाय में विशेषकर महिला गार्ड से मुलाकात की। तत्पश्चात शिवराई जगल मिलन संस्था के नेचर स्टडी कैम्प व वन्यप्राणी व वनवासियों के संरक्षण तथा समर्थन में चर्चा की व जंगल मितान में वृक्षारोपण भी किया साथ ही चोटिया (भालुमारा) की भी यात्रा की। वे छत्तीसगढ़ के अन्य स्थानों की भी यात्रा करते हुए आगे निकलेगे।

इनकी इस यात्रा में जंगल मितान के अध्यक्ष अखिलेश चन्द्र, प्रदीप वजपेयी द नेचर पीपल नेटवर्क के संस्थापक श्रेयांश बुढ़िया जंगल मितान संस्था के संरक्षक पर्यावरणविद विवेक जोगलेकर पूर्व वन विभाग के अधिकारी बी. आर. कौशिक उपस्थित रहे । इस कार्य में वन विभाग ने पूरा सहयोग किया।