Loading ...
बिलासपुर

छत्तीसगढ़ उच्चतर माध्यमिक शाला ,बिरकोना में जीव विज्ञान की क्लासेस हुई बंद, एनएसयूआई ने प्रिंसिपल का किया घेराव

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्चतर माध्यमिक शाला बिरकोना में जीव विज्ञान की क्लेसेस बंद की गई जिसे लेकर एनएसयूआई के विधानसभा अध्यक्ष विक्की यादव के नेतृत्व में प्रिंसिपल का घेराव किया गया।

छात्र नेता का कहना था कि छात्रों से सूचना प्राप्त हुआ कि 2022 से पहले सत्र में 11वीं क्लास में जीव विज्ञान व गणित की क्लासेस होती थी लेकिन वर्तमान 2023 सत्र में 11वीं में जीव विज्ञान क्लास से सभी छात्रों को वंचित किया जा रहा है जिसकी सूचना मिलने पर छात्र नेताओ ने छात्रों के साथ स्कूल के प्रिंसिपल से बात करने पहुंचे।

छात्र नेता का कहना था की जीव विज्ञान का क्लास ग्यारहवीं में पुनः चालू कराया जाए क्योंकि 15 से 20 ऐसे छात्र ही जो वर्तमान में पड़ना चा रहे है जो इस विषय के बंद करने से शिक्षा से वंचित हो जायेंगे ।

इस मुद्दे का बात करने जब छात्र नेता स्कूल पहुंचे तो जानकारी मिली कि अब जीव विज्ञान की 11वीं से कोई क्लास ही नहीं लगेगी। 11वीं पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को प्रिंसिपल द्वारा कह दिया गया है कि आप कहीं और एडमिशन ले ले।

उक्त बातो की जानकारी मिलने पर छात्र नेता भड़क गए उन्होंने प्रिंसिपल से जीव विज्ञान की क्लास पुनः चालू करवाने का मांग रखी है।

वही प्रिंसिपल ने छात्राओं को करीब 3 घंटा धूप में बैठाकर बात करने के बजाय गायब हो गये । और 3 घंटे बाद आने पर दो टूक कह दिया कि स्कूल समितियां स्कूल को चलाती है। आप स्कूल समिति से बात करे।

विधानसभा अध्यक्ष विक्की यादव ने प्रिंसिपल के असहयोगात्मक रवैया को देखे हुए 02 दिनो का अल्टीमेटम देते हुए कहां है कि यदि छात्र हित में स्कूल प्रबंधन 02 दिनो के अंदर कोई फैसला नही लेता है तो एनएसयूआई उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा जिसकी पूरी जवाबदारी स्कूल प्रशासन की होगी।