महिला कान्यकुब्ज समाज द्वारा मनाया गया सावन महोत्सव

बिलासपुर । महिला कान्यकुब्ज समाज द्वारा हर्षोल्लास के साथ सावन महोत्सव मनाया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती शैलेश रितु पांडे, श्रीमती मंजू मिश्रा ,श्रीमती नीरजा द्विवेदी एवं स्वर्णा शुक्ला थी।

कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम मुख्य अतिथियों द्वारा सरस्वती माता की मूर्ति पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। उसके पश्चात मुख्य अतिथि श्रीमती शैलेश रितु पांडे का स्वागत समाज के अध्यक्ष श्रीमती आरती पांडे द्वारा पौधे देखकर किया गया। श्रीमती मंजू मिश्रा का स्वागत सचिव श्रीमती किरण बाजपेई द्वारा एवं नीरजा द्विवेदी का स्वागत मीरा मिश्रा द्वारा पौधे देखकर किया गया।


कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने गीत एवं नृत्य के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी इसके पश्चात सावन सुंदरी का चयन किया गया ।जिसमे श्रीमती राधे मिश्रा को सावन सुंदरी चुना गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज की अध्यक्षा श्रीमती आरती पांडे, सचिव श्रीमती किरण बाजपेई ,कोषाध्यक्ष नम्रता शुक्ला, निधि अवस्थी, सुमन अवस्थी, मधु अवस्थी, रिद्धि बाजपेई, रिचा तिवारी, वंदना शुक्ला, मृदुला अवस्थी ,किरण शुक्ला, वर्षा अवस्थी, बीनू तिवारी, नमिता बाजपेई ,नंदिता बाजपेई, अंजू शुक्ला ,ज्योत्सना मिश्रा, ममता दुबे, भावना पांडे, रिचा तिवारी, वंदना मिश्रा, मोना तिवारी ,सुरेखा दीक्षित, मीरा मिश्रा, रमन पांडे ,रेणुका शुक्ला आदि का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं उपस्थित शामिल हुई। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती शेफाली मिश्रा द्वारा किया गया।